22 October 2015

अब जानलेवा हुई बारिश, सड़क बंद होने के कारण बीमार महिला ने रास्ते में दम तोडा

लडभड़ोल : लडभड़ोल में पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते सड़क सुविधाएं चरमरा गई हैं। तेज़ बारिश अब लोगों की जान पर भी भारी पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनता बेहाल है। लगातार बरस रही आफत की बारिश से लोग आजीज आ चुके हैं।

महिला की गयी जान
आज सुबह सबसे पहले ममान हादसे के दर्दनाक खबर आयी थी। लेकिन अभी अभी हमारे पास एक और खबर आयी है जिसमे तेज़ बारिश के कारण एक और वृद्ध महिला की मौत होने का समाचार है। यह हादसा भी आज सुबह पेश आया है। महिला की आयु करीब 80 वर्ष बताई जा रही है।

समय पर नहीं मिला उपचार
लडभड़ोल.कॉम वेबसाइट को मिली जानकारी के अनुसार भ्रां गांव की एक वृद्ध महिला सत्य देवी की तबीयत आज सुबह खराब हो गयी थी। महिला की खराब हालत को देखते हुए परिजन महिला को गाडी में अस्पताल ले गए। लेकिन तेज़ बारिश के कारण लडभड़ोल के चफ्लू पुल के पास ल्हासा गिरने से सड़क मार्ग रात से बंद था। लडभड़ोल से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन चफ्लू पुल के आगे सड़क पर गिरे मलबे के कारण यह एंबुलेंस भी आगे नहीं जा सकी। सड़क बंद होने के कारण महिला को कुछ स्थानीय लोगों ने स्ट्रेचर में डालकर बलोटू गांव में स्थित खेतों से होते हुए लडभड़ोल ले जाने लगे। लेकिन समय रहते उपचार न मिलने के कारण महिला ने बलोटू गांव में स्ट्रेचर पर ही दम तोड दिया।

10 घंटे बाद खुली सड़क
अब लडभड़ोल में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। लडभड़ोल-नेरी मार्ग 10 घंटे बंद रहा। लोगों को भारी परेशानी हुई है। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गयी थी। दोपहर लगभग 12 बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया गया।

देखें कुछ तस्वीरें :
(Spot visuals from the Balotu village)


चफ्लू के पास गिरा मलबा
10 घंटे बाद खुली सड़क




loading...
Post a Comment Using Facebook