22 October 2015

लडभड़ोल क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देकर 30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, देवर पर केस दर्ज़

लडभड़ोल : लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के एक गांव में 30 साल की विवाहिता ने बुआ सास के बेटे (देवर) पर दुष्कर्म का संगीन आरोप लगाया है। करीब 40 दिन बाद पुलिस थाना जोगेंद्रनगर में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।

दलेड़ गांव का मामला
विवाहिता से दुष्कर्म का यह मामला लडभड़ोल क्षेत्र के दलेड़ गांव का बताया जा रहा है। यह गांव तहसील मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 30 साल की विवाहिता ने बुआ सास के बेटे (देवर) पर दुष्कर्म का संगीन आरोप लगाया है। करीब 40 दिन बाद पुलिस थाना जोगेंद्रनगर में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

महिला ने सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला ने बताया की लुधियाना निवासी उसके पति की बुआ का बेटा अमन कुमार गत चार मई को उनके घर आया हुआ था, उस दिन इसके घर में सास-ससुर और इसके दो बेटे थे। उनके पति ड्राइवर हैं और उस दिन घर से बाहर थे। रात को लगभग एक बजे के करीब वह बाथरूम में गई थी और अपने कमरे में सोने जा रही थी, तो अमन कुमार ने इसे जबरदस्ती पकड़ लिया और अपने हाथों से इसका मुंह बंद कर इसके साथ बलात्कार किया।

जान से मारने की दी थी धमकी
आरोपी ने डराया-धमकाया और कहा कि अगर इस बात को किसी को बताएगी, तो तुझे और तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा। इसने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन हिम्मत करके पति को सारी घटना बताई और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने किया घटनास्थल का दौरा
घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। महिला का मेडिकल करवाया गया है। आरोपित की तलाश को लेकर लडभड़ोल क्षेत्र में छापेमारी की। विवाहिता का आरोप है कि उसकी बुआ सास के बेटे ने उससे चार मई को दुष्कर्म किया था। मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना के एएसआइ लाल चंद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने दुष्कर्म के मामले की पुष्टि की है।

आप यह खबर लडभड़ोल क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट लडभड़ोल.कॉम पर पढ़ रहे थे।







loading...
Post a Comment Using Facebook