लडभड़ोल :  लडभड़ोल तहसील में पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश कुछ राहत दे दी है । मंगलवार को मौसम दोपहर तक मौसम ठीक था लेकिन दोपहर ढलते ही आसमान में काले बादल छा गए और लगभग 3 बजे आसमान में अंधेरा छा गया, मानों दिन में रात हो गई हो।

अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के दौरान सड़कें सूनीं दिखीं और लोग जल्दी में घर की तरफ जाते नजर आए। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कतें पेश आई। स्कूल में 3 बजे छुट्टी होने के समय छात्र भी थोड़े परेशान हुए। कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल भीगने की खबरें भी हमे मिली है। मंगलवार को करीब एक घंटे तक तेज बारिश ने किसानों को फसल बचाने का मौका तक नहीं दिया। अचानक अंधेरा छाने से वाहन चालकों को दिन में ही लाईटें जलाना पड़ गई।

घने बादलों को देखते हुए लंबे समय तक बारिश चलने के आसार दिख रहे थे, लेकिन आंधी ने लोगों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। कुछ देर में ही बादलों को उड़ा ले गई और आसमान फिर थोड़ा साफ हो गया था। लेकिन अभी-अभी 6 बजकर 15 मिनट हमे बारिश की अपडेट आयी है | जानकारी के मुताबिक शाम को 6 बजे बारिश फिर से शुरू हो गयी है। बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने की जानकारी भी मिली है।

बारिश के बाद मौसम अब ठंडा हो गया है। बेसब्री से इस मौसम का इंतजार करने वालों ने मौसम का पूरा लुत्फ उठा रहे है। बारिश के बाद हर चेहरा खिल उठा। लडभड़ोल में दिन में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तेज़ बारिश की दो वीडियो भी हमने अपने कमरे में कैद की है। वीडियो में आप साफ देख सकते है की कैसे लडभड़ोल में दिन के समय ही रात जैसा नज़ारा हो गया था

देखें वीडियो :