22 October 2015

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर स्कैन्डरी स्कूल लड़भड़ोल में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

लडभड़ोल : हिम फ्लावर पब्लिक सीनयर स्कैन्डरी स्कूल लड़ भड़ोल में आज वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 1 यह जानकारी विद्यालय के प्रधानचार्य विकास उपाध्याय ने देते हुए बताया कि विद्यालय में आज स्कूल के हाउस स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के रेड हाउस , ग्रीन हाउस, येलो हाउस व् ब्लू हाउस के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

उन्होंने यह भी बताया की इस वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय वर्तमान समय में इन्टरनेट कितना उपयोगी व् दुरुपयोगी, जिस पर हर हाउस के एक- एक छात्र–छात्रा ने इसके पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे। विद्यालय की छात्रा शालिनी ने पक्ष में बोलते हुए प्रथम स्थान व आस्था ने दितीय तथा कृतिका स्याल ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि विपक्ष में विद्यालय की छात्रा वंशिका ने प्रथम व तमन्ना ने दितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

पक्ष में बोलते हुए आस्था व शालिनी ने अपने विचारों में कहा कि इन्टरनेट आज हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चूका है परन्तु हमें इसका उपयोग सही दिशा में करना होगा। आज हम इन्टरनेट के माध्यम से घर वैठे एक क्लिक पर दुनियां की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वही इन्टरनेट से जहां समय की वचत होती है वही धन की भी वचत होती है। वच्चे यदि इसका सही उपयोग करें तो शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर शिखर को छु सकते हैं। साथ ही वच्चों को इसका इस्तेमाल समयानुसार व् उपयोगिता के हिसाब से करना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने विजयी वच्चों को स्मृति चिन्ह व् दक्षता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया 1 इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ अंचल,अर्चना, तृप्ता, अनु,किरन, प्रेमलता, रवीना, पूनम, निशा, आशा, अरुणा, डिंपल, अर्पणा, राजकुमार, रविंदर, परविंदर, संगीता, रेखा, ममता ठाकुर, रीना, ममता शर्मा, अजय, राजीव, ज्ञान , कुसुम, अनुराधा, मोनिका, राजेश उपस्थित रहे।





loading...
Post a Comment Using Facebook