22 October 2015

65 घंटे के बाद गोताखोरों ने ढूंढ निकाला स्यूंण में बही महिला का शव

लडभड़ोल : लडभड़ोल के स्युण गांव में शनिवार शाम को पानी में बही प्रवासी महिला का शव चौथे दिन बरामद हो गया है। सर्च अभियान के चौथे दिन तहसीलदार राजेश जरयाल की अगुवाई प्रशासन के अधिकारी, पुलिस दल, तथा सुंदरनगर से आये गोताखोर सुबह लगभग 5 बजे खड्ड में उतरे।

गोताखोरों द्वारा लगभग 3 घंटे बाद सुबह लगभग साढ़े आठ बजे महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉटर्म करने के लिए जोगिंदरनगर अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमास्टम करने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। तहसीलसदार राजेश जरियाल ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रूपए फोरी सहायता के रूप में दिए है।





loading...
Post a Comment Using Facebook