22 October 2015

बड़ा हादसा : स्युंन-बनान्दर खड्ड में कपड़े धोने गई 2 महिलाएं बही, 1 बचाई गई दूसरी लापता

लडभड़ोल: लडभड़ोल क्षेत्र के स्यून बनान्दर गांव में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ खड में कपड़े धो रही दो प्रवासी महिलाएं अचानक पानी का स्तर बढ़ने के कारण तेज़ बहाव में बह गयी। जिसमे एक महिला को बचा लिया गया है लेकिन दूसरी महिला लापता है।

लडभड़ोल.कॉम को मिली जानकारी के अनुसार यह महिलाएं बनान्दर में निर्माणाधीन कॉलेज भवन में काम करने वाले मजदूरों की पत्नियां है। यह दोनों शाम को लगभग 6 बजे खड्ड में कपड़े आदि धोने आई थी। तभी लडभड़ोल क्षेत्र की उपरी धार पंचायत में हुई तेज़ बारिश से खड्ड में बाढ़ आ गयी यह महिलाएं पानी के साथ बह गयी।

लापता महिला की पहचान की 25 वर्षीय कौशल्या बाई पत्नी सोहन साही निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। बचायी गयी महिला 26 वर्षीय निर्मला पत्नी मोहन निवासी छत्तीसगढ़ की है।

लापता महिला की तलाश के लिए पुलिस दल और विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नही लग पाया है। अंधेरा होने के कारण शाम साढ़े 7 बजे रेस्क्यू रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा सुबह होने पर दुबारा तलाशी अभियान शुरू किया जायेगा।

खबर लिखे जाने तक लडभड़ोल क्षेत्र में तेज़ बारिश शुरू हो गयी है। जिससे सुबह महिला की तलाश में चलाये जाने वाले अभियान में दिक्कत आ सकती है।






loading...
Post a Comment Using Facebook