22 October 2015

लडभड़ोल के आदित्या उपाध्याय बने ‘पीस ऑफ़ इंडिया’ के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र के आदित्या उपाध्याय को पीस ऑफ इंडिया का युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूरे देश में शांति स्थापित करने के लिए पीस ऑफ इंडिया लगातार प्रयास कर रही है। बीते जून महीने में इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने पत्र जारी कर आदित्या उपाध्याय को राष्ट्रीय उपाध्य्क्ष निर्वाचित करते की जानकारी दी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आदित्य उपाध्याय भारत में शांति स्थापित करने के लिए बेहतरीन कदम उठाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करेंगे। इस मौके पर आदित्य उपाध्याय ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं अवश्य पूरा करुंगा। यह एक नेक कार्य भी है। इसके लिए मैं हमेशा तैयार हूं। इधर आदित्या उपाध्याय को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर लडभड़ोल के कई स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

आदित्य उपाध्याय ने कहा की किसी भी देश के विकास के लिए शांति और सौहार्द की अहम भूमिका होती है, बिना इनके किसी का विकास संभव नहीं है लिहाजा वे पीस ऑफ़ इंडिया का राष्ट्रीय युवा मोर्चा बन खुद को काफी गौरवान्वित महशुस कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि वे कृत संकल्पित होकर काम करेगें।





loading...
Post a Comment Using Facebook