22 October 2015

लडभड़ोल क्षेत्र की एक असहाय महिला को सात समंदर पार से आयी मदद, उम्र भर के लिए

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र की लांगणा पंचायत के क्योना गांव की निवासी महिला सुषमा जिनका कोई सहारा नहीं है। 2 वर्ष पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। सुषमा के दो बच्चे है । जिनमे एक को दिल की बीमारी है। अपनी बेटे के ठीक होने की दुआ करने के अलावा उनके पास दूसरा चारा भी नहीं है। बच्चे के उपचार का रास्ता आर्थिक तंगी ने रोक दिया है। इस मजबूर मां ने की हर उस दहलीज पर पेट पालने की भीख मांगी जहां से उसे मदद की उम्मीद थी। लेकिन मदद की जगह मिला तो सिर्फ आश्वासन।

इसी बीच एक सुषमा के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया एक भारतीय नागरिक जो विदेश में रहता है। कनाडा में रहने वाले NRI समाजसेवी का नाम रघुवीर सिंह है मूल रूप से पंजाब के गढ़शंकर क्षेत्र से संबंध रखते है। रघुवीर सिंह ने इस असहाय महिला के लिए एक ऐसा काम किया है जो लडभड़ोल क्षेत्र सहित कई लोगों के लिए मिशाल है।

दरअसल रघुवीर सिंह ने इस गरीब महिला के लिए 1500 रूपए की मासिक पेंशन लगा दी है। इसके साथ ही वह सुषमा देवी के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे जिसके लिए उन्होंने 10 हजार रूपए किश्त के रूप में अपने सहयोगियों के पास भेज दिए है जहां से अब हर महीने इस महिला को 1500 रूपए पेंशन के रूप में दिए जायेंगे। यह रूपए उन्होंने अपनी रिश्तेदार ममाण गांव की प्रतिमा देवी के हाथों भिजवाए है। इस अवसर पर प्रतिमा देवी, सतीश ठाकुर, राकेश राणा ओर विशुदा पब्लिक स्कूल के चैयरमैन बलवंत ठाकुर ने महिला को सहायता राशि सौंपी।

रघुवीर सिंह का प्यार लडभड़ोल की जनता की सेवा के लिए सात समुंदर पार से भी झलकता है। इससे पहले भी वह लडभड़ोल क्षेत्र के एक व्यक्ति की बीमारी के इलाज़ के लिए 25 हजार रूपए की सहायता कर चुके है। वो लगातार अपना धर्म निभा रहे हैं, वो मानवता के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। रघुवीर सिंह में ये बात सबसे ज्यादा निराली है की वह कभी भी किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं वो भी ऐसे दौर में जब किसी के पास किसी की मदद करने के लिए वक्त नहीं होता।

रघुवीर सिंह लडभड़ोल क्षेत्र के जोशीले युवाओं द्वारा स्थापित हिम युवा जन कल्याण संगठन के सदस्य भी बन गए है। इसके लिए उन्होंने इस संगठन को भी 6 हजार रूपए दिए है। हिम युवा जान कल्याण संगठन इंसानियत की एक ऐसी मशाल हैं जिसने अपने साथ ना जाने कितने लोगों को जोड़ दिया है। लडभड़ोल क्षेत्र के यह सभी युवा इंसानियत के लिए मिसाल बनकर सामने आए है जो कई असहाय लोगों की लगातार सहायता कर रहे है।

हिम युवा संगठन के प्रधान सतबीर ठाकुर ने उनके साथ जुड़ने के लिए रघुवीर सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा की रघुवीर सिंह पहले ऐसे NRI है जो उनके सगठन के साथ जुड़े है। उन्होने लडभड़ोल क्षेत्र से खास लगाव रखने के लिए रघुवीर सिंह का घन्यवाद किया है। साथ ही क्षेत्र के अन्य समाजसेवी लोगों को संगठन से जुड़ने का आग्रह किया है।


सहायता करने वाले NRI रघुवीर सिंह
सहायता राशि सौंपते हुए सतीश




loading...
Post a Comment Using Facebook