22 October 2015

लडभड़ोल क्षेत्र के दो युवा कांग्रेसी नेताओं ने जोगिंद्रनगर की राजनीति में दी दस्तक

लडभड़ोल : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंडी लोकसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में लडभड़ोल क्षेत्र के दो युवाओं ने दस्तक दी है। लडभड़ोल क्षेत्र के विवेक जसवाल और अमन शर्मा को जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की युवा कांग्रेस का महासचिव न्युक्त किया गया है। लडभड़ोल जोनल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस न्युक्ति पर ख़ुशी प्रकट प्रकट की है।

नवनिर्वाचित महासचिव विवेक जसवाल लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस गांव से संबंध रखते है। विवेक जसवाल शुरू से ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में लगे रहे। इसके अलावा विवेक जसवाल लडभड़ोल कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष पद पर भी रह चुके है। लेकिन जोगिंदरनगर स्तर पर महासचिव की यह न्युक्ति उनके राजनितिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वहीं दूसरे महासचिव अम्र शर्मा भी लडभड़ोल से ही संबंध रखते है।

इस नियुक्ति पर लडभड़ोल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने भी दोनों नव निर्वाचित महसचिवों को बधाई दी है। उन्होंने कहा की उनकी नियुक्ति से जोगिंदरनगर युवा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। लडभड़ोल.कॉम से बात करते हुए विवेक जसवाल ने कहा की हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने मुझे महासचिव के तौर पर काम करने का मौका दिया। इस ओहदे पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आगे भी पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। साथ ही मैं नए महासचिव अमन शर्मा को भी बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा की जो जिम्मेदारी दी गई है उसको वह मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आ गई और अब बेटियां ही सबसे असुरक्षित हैं। उनके महासचिव बनने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।





loading...
Post a Comment Using Facebook