22 October 2015

कोठी गांव में शिकारी के फंदे में फसकर बुरी तरह घायल हुआ तेंदुआ, देखें वीडियो

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र की तुलाह पंचायत के कोठी गांव के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में तेंदुआ फसने से पुरे गांव में हड़कम्प मच गया। फंदे में फसे तेंदुए की दर्दनाक दहाड़ों से पूरा गांव दहशत में रहा। जंगल में अवैध शिकार के लिए इस फंदे को किसने लगाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेंदुआ कमर से फंदे में फसा हुआ था जिससे छूटने की कोशिश में वह बुरी तरह से घायल हो गया।

स्थानीय गांववासी तेंदुए की दहाड़ें सुनकर जब हिम्मत जुटाकर लोग वहां पहुंचे तो उसे घायल अवस्था में देखा। घायल तेंदुए को देखने के लिए बड़ी तादाद में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। ये पता नहीं चल पाया है कि तेंदुआ कब से फंसा था। लोगों ने घायल तेंदुए की सूचना वन विभाग को दे दी है। लेकिन मंगलवार रात 8 बजे तक भी वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

तेंदुआ बहुत बुरी तरह से घायल हो चुका था और 12 घंटे से अधिक समय से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था। लोहे की तार से तेंदुआ की कमर पर गहरा घाव हो गया था। तेंदुआ पूरा दिन दर से कराहता रहा लेकिन कई बार वन विभाग के अधिकारियों को फ़ोन घुमाने के बाद भी रात 8 बजे तक कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। गठनस्थल पर मौजूद ग्रामीण तेंदुए की मदद के लिए आगे आये लेकिन वह चाहकर भी तेंदुए को आजाद नहीं करवा पाए।

ग्रामीणों ने बताया की सोमवार को गांव में एक तेंदुआ देखा गया था। मंगलवार को कुछ ग्रामीण इस तरफ आये तो उन्होंने तेंदुए को फंदे में फसा हुआ पाया। उन्होने वन रक्षक को इसी सुचना दी और वन रक्षक ने उच्चाधिकारियों को इसकी सुचना दी। ग्रामीण ने बताया की सुबह से शाम हो गयी लेकिन वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। लम्बे समय से तड़फ रहा तेंदुआ कभी भी दम तोड़ सकता था। विभाग की इस लापरवाही से उसकी जान भी जा सकती थी।

आखिरकार 8 से 9 बजे के बीच गोपालपुर से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू शुरू किया। विभाग की टीम ने इंजेक्शन से घायल तेंदुए को बेहोश किया और फिर फंदे को काटकर आजाद करवाया। नाज़ुक हालत को देखते हुए विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में बंद करके अपने साथ गोपालपुर ले गयी है। मामले की सुचना डीएफओ तथा पुलिस को भी दे दी गयी है।

देखें वीडियो :


कमर से बुरी तरह घायल हुआ था तेंदुआ




loading...
Post a Comment Using Facebook