22 October 2015

चालक की लापरवाही का नतीजा है जोगिन्दरनगर का बस हादसा : प्रारम्भिक रिपोर्ट

जोगेंद्रनगर : पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगेंद्रनगर से छह किलोमीटर दूर गलू में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। हादसे में 45 लोग घायल हुए हैं। इसमें 21 लोग जोगेंद्रनगर अस्पताल, 20 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, तीन सामुदायिक अस्पताल पद्धर व एक घायल क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचाराधीन हैं। बस में कुल 55 यात्री सफर कर रहे थे।

हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान हो चुकी है। जोगेंद्रनगर अस्पताल के शवग्रह में रखे पांच शव पश्चिम बंगाल निवासियों के हैं। इनमें दो महिलाएं, दो पुरुष व एक छह वर्षीय लड़का है। इसी परिवार के तीन अन्य सदस्यों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनमें एक और छह वर्षीय लड़का आदविक गुप्ता गंभीर घायल है। दोनों छह वर्षीय लड़के जुड़वां हैं। पता चला है कि उक्त परिवार के आठ सदस्य हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आए हुए थे।

वहीं हादसे में एक छह वर्षीय लड़के के लापता होने की सूचना के बाद घटनास्थल पर दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी द्रंग, दमकल विभाग जोगेंद्रनगर व मनरेगा कर्मचारी व स्थानीय लोग भी शामिल रहे। सर्च अभियान करीब दो घंटे तक चला। बाद में लापता लड़के की टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल होने की पुष्टि हुई।

प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण सड़क के किनारे हो रही खोदाई व चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस को तेज गति से चला रहा था। सरकार ने हादसे की मेजिस्ट्रेटरी जांच के आदेश दे दिए हैं।

एसडीएम जोगेंद्रनगर राहुल चौहान व आरटीओ मंडी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। आरएम बैजनाथ गोपाल कुमार व मैनेजर टेक्निकल मंडी विनोद ठाकुर ने रात को घटनास्थल का दौरा कर बस का निरीक्षण किया। बस में कोई भी तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। परिचालक रघुवीर व घायलों ने अपने बयान में इस हादसे के लिए चालक को जिम्मेदार ठहराया|
शवों की पहचान
हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त इस प्रकार से हुई है। इनमें
देवेंद्र कुमार पुत्र सेवकराम गांव कुन्नू पद्धर,
नीरज कुमार पुत्र कन्हैया लाल गांव स्यांह मंडी,
सुनीता देवी पत्नी परमदेव निवासी नागचला जिला मंडी,
उत्तम चंद पुत्र अमर ¨सह मंजग्रा द्रमण शाहपुर कांगड़ा,
कृष्ण कुमार पुत्र सोहन लाल गांव निहाड औंद नूरपूर जिला कांगड़ा व
कमला देवी पत्नी प्रताप ¨सह गांव सुंध्रा निचार किन्नौर
के अलावा पश्चिम बंगाल के एक परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं जिनमें
रजत गुप्ता उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता व एक छह वर्षीय बेटा आर्षित गुप्ता तथा इसी परिवार के कन्हैया लाल गुप्ता व उनकी पत्नी पुष्पा गुप्ता शामिल हैं।
.........
हादसे में घायल हुए लोगों की सूची
नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचाराधीन घायलों में
परमदेव पुत्र रूहालू राम नागचला,
दिनेश कुमार पुत्र नरपत गुम्मा,
रघुवीर ¨सह परिचालक,
रूमा देवी पत्नी नरेश कुमार गुम्मा,
शैलेंद्र कुमार आनी,
राजेंद्र कुमार पद्धर,
सोहन लाल बैजनाथ,
मेहर ¨सह बैजनाथ,
संदीप कुमार पुत्र बसंत राम पैलेस कॉलोनी मंडी,
भवानी पुत्र योगराज पनारसा (औट) ,
मुनीश कुमार पुत्र देवराज धर्मशाला,
कश्मीर ¨सह पुत्र दौलत राम भरमौर,
लाल ¨सह स्पुत्र टेकचंद पंडोह,
बसंत पुत्र रोशन निचार,
संजीव कुमार पुत्र रोशन गरोडू, जोगेंद्रनगर,
बबलू ¨सह पुत्र धर्मचंद सगूर बैजनाथ,
पंकज पुत्र किरपाल नगरोटा,
मान ¨सह पुत्र कोहलू निवासी कुन्नू (पद्धर),
चमन बाबा पुत्र प्रभुराम उरला,
अजय कुमार पुत्र बृजलाल चौंतड़ा शामिल हैं।

टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घायलों में आदविक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता पुत्र केएल गुप्ता व रेणुका गुप्ता सभी निवासी पश्चिम बंगाल के अलावा
दिनेश कुमार पुत्र द्वारिका (25),
मनोज पुत्र सीताराम दैहन पालमपुर,
श्रवण पुत्र सेतुराम उरला,
धनीराम (60),
सोहन ¨सह (37),
रोशन लाल (50),
प्यार चंद,
पवन कुमार,
जोनू राम,
सुभाष चंद,
विनय,
देवी चंद पुत्र रूपलाल पत्यूर,
पवन कुमार (32),
प्रोमिला देवी पत्नी नरेश निचार,
लाल चंद शामिल हैं।





loading...
Post a Comment Using Facebook