22 October 2015

चार अलग-अलग दिशाओं की तरफ बढ़ रहा जोगिंद्रनगर भाजपा का नेतृत्व, कार्यकर्ता हताश

लडभड़ोल : जोगिन्द्रनगर मे भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद जो राजनीतिक समीकरण अब जोगिन्द्रनगर में बन रहे हैं उस मे आम भाजपा कार्यकर्ता अपने आप को बिन पेंदे का लोटा बना महसूस कर रहा है। जोगिन्दनगर भाजपा का नेतृत्व का पक्का निर्णय न होने के कारण भाजपा कार्यकर्ता परेशान है की आखिर वह किसे सपोर्ट करें। एक तरफ वर्तमान विधायक प्रकाश राणा भाजपा का दामन थाम चुके है तो वहीं हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुके ठाकुर गुलाब सिंह एक बार फिर से सक्रिय हो चुके है। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री पंकज जम्वाल पहले से जोगिंदरनगर भाजपा का नेतृत्व सँभालने का दावा ठोक चुके है लेकिन कार्यकर्ता परेशान है की आखिर व किस तरफ जायें।

इसी परिस्थिति पर लड़भड़ोल मे जिला परिषद् संजीव शर्मा की अध्यक्षता मे भारतीय जनता पार्टी की लड़ भड़ोल इकाई की बैठक रविवार को हुई l जिसमें कश्मीर सिंह राजपूत मुख्या अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे l इस मीटिंग मे जोगिन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी का जो वर्तमान परिदृश्य बना है उस पर बात हुई l साथ ही जो वर्त्तमान समय मे भाजपा कार्यकर्ता की जो अनदेखी हो रही है इस पर विशेष चर्चा हुई l जिला परिषद संजीव शर्मा ने कहा की कहा कि पुराना कार्यकर्ता होने के नाते उनकी भावना हमेशा अपनी पार्टी के साथ है। कार्यकर्ता केवल मान सम्मान का भूखा है। कार्यकर्ता की हर स्तर पर सुनवाई होनी चाहिए। सुनवाई ना होने पर कार्यकर्ता मायूस हो जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। अगर कार्यकर्ता निराश है तो इसका सीधा असर पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ता है।

जिला परिषद् संजीव शर्मा ने बताया की इस बैठक मे इकाई ने चार महत्त्व पूर्ण फेसले लिए l जिसमे सर्व प्रथम तहसील लड़भड़ोल क्षेत्र मे एक पार्टी संगठन कमेटी बनाई जाएगी जिसके लिए संजीव शर्मा को कमेटी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया l इस बैठक मे जोगिन्द्रनगर भाजपा मंडल की कार्य प्रणाली पर भी खेद प्रकट किया गया l बैठक मे ये बात कही गई की या तो जोगिन्द्रनगर भाजपा मंडल अपनी इस कार्यशेली मे बदलाव करे या फिर इस मंडल कार्यकारणी को भंग कर नए लोगो को इस में शामिल किया जाये l

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश और केंद्र मे भाजपा की सरकार होते हुए भी जोगिन्द्र नगर का भाजपा कार्यकर्ता अपमानित क्यों हो रहा है l बैठक मे ये प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया की जोगिन्द्रनगर के जितने भी प्रशासनिक व विकास कार्य हैं उन्हें वहां के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्वास मे लेकर किया जाये l

संजीव शर्मा ने बताया की इस बैठक मे ये भी निर्णय लिया की जब भी कोई भाजपा नेता जोगिन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र का दोरा करता है तो वह सबसे पहले मंडल के संगठन को विश्वास मे ले और फिर मंडल के आदेशानुसार ही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उस कार्यक्रम मे शामिल हों l संजीव शर्मा ने कहा की जोगिन्द्र नगर विधान सभा क्षेत्र मे आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपनी बात किस के सामने रखे ये उसके सामने बहुत बड़ी चुनौती है l इस समस्या का हल भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को शीघ्र खोजना होगा क्योकि यहाँ लगभग पचीस हजार लोगों ने भाजपा के पक्ष मे अपना मत दिया था l आने वाले चुनावो मे ये वोट निर्णायक साबित होगा l

इस मोके पर लालमण प्रधान कथोंन पंचायत, राज सिंह प्रधान चुल्ला पंचायत, राजीव खान उप प्रधान बाग पंचायत, जोगिन्दर सिंह पूर्व उप प्रधान तुलाह पंचायत, सतीश ठाकुर पूर्व प्रधान ममाण- बनांदर पंचायत, संजीव कुमार बी डी सी बाग-बदेहड, कमांडर जे पी राना , कैप्टन राम सिंह , प्रवीण शर्मा, अनिल कुमार, ध्रुव देव शर्मा , जगदीश सकलानी, जय पाल , दान सिंह, संजीव कुमार, राजेश शर्मा, सूरज ठाकुर, आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l





loading...
Post a Comment Using Facebook