22 October 2015

शक्ति महिला मंडल बीरु ने बलोटू स्कूल में चलाया सफाई अभियान, बच्चों के नाख़ून भी काटे

लडभड़ोल : ग्राम पंचायत दलेड़ के बीरु गाँव के शक्ति महिला मंडल द्वारा राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोटू में साफ-सफाई की गयी । अभियान की अगुआई शक्ति महिला मंडल प्रधान रजीना बेगम ने की। महिला मंडल की प्रधान रजीना बेगम ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान उन्होंने स्कूल की टंकियों, रास्तों और सार्वजनिक स्थलों को साफ किया और स्कूली बच्चों के नाख़ून काटे।

इन महिलाओं ने गांव के सभी रास्तों व घरों के आस-पास कूड़ा न फैंकने और जलस्रोतों को साफ रखने का संकल्प लिया। रजीना बेगम ने लोगों को सफाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों के आसपास, बावड़ियों आदि की सफाई रखते हैं तो बीमारियां फैलने का खतरा कम होगा।

रजीना बेगम ने बताया कि अभियान के दौरान महिला मंडल की उपप्रधान ऐमना बेगम, सचिव समीना बेगम, कोषाध्यक्ष जमीला बेगम और सदस्य रूबी बेगम, गीता, समु, अमरीना, बासु, सलमा, कोलां बेगम, अस्मत, परवीन सेहनाज़ सायरा बानो, कमला आदि महिलाओं ने सराहनीय योगदान दिया।

देखें फोटो :


बच्चों के नाख़ून काटते हुए महिला मंडल के सदस्य
सफाई के दौरान
इक्क्ठा की गया कचरा
की गयी साफ -सफाई

शक्ति महिला मंडल बीरु




loading...
Post a Comment Using Facebook