22 October 2015

लडभड़ोल वासियों पर चढ़ा रंगों का खुमार, हर तरफ दिखी होली की धूम, देखें तस्वीरें

लडभड़ोल : लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के हर गांव में वीरवार को पारम्परिक तरीके से होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर पुरुषो व युवाओं ने सभी स्थानीय लोगों के घर घर जाकर एक दूसरे को गुलाल लगाया व गले लगाकर होली की बधाई दी। आम से लेकर खास तक पर होली का खुमार चढ़ा रहा, जो देर शाम जाकर उतरा।

मौसम साफ़ होने के कारण लोगों ने शाम लगभग 6 बजे तक जमकर होली खेली। होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। युवक सुबह से ही होली के रंग में डूब गए थे। कई गांवों में होली के लिए ढोल नगाड़ों का इंतज़ाम गया था वहां सारा दिन लोग ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते रहे।

इस दौरान युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। होली पर पूरा लडभड़ोल क्षेत्र अंचल रंगों से सराबोर दिखाई दिया। हर तरफ छोटी बड़ी लड़कों की टोली स्थानीय लोगों को रंगों की दुनिया से रूबरू कराती रही। इस मौके पर सभी आयु वर्ग के लोग विभिन्न रंगों में पुते दिखाई दिए। हर तरफ होली की मस्ती और खुमारी इस तरह छाई कि कोई भी इस उत्साह और उमंग से नहाए बिना घर नहीं जा पाया।

पक्के रंग होने के कारण अधिकतर लोगों का रंग नहाने के बाद भी नही उतर पाया। वहीं विधायक प्रकाश राणा ने आज अपने आवास स्थान गोलवां में दूर-दूर से आये लोगों के साथ होली खेली। होली के दौरान कई बार लोगों तथा युवाओं में झड़पें देखने को मिलती है लेकिन अभी तक लडभड़ोल क्षेत्र के किसी भी इलाके से अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है।

वैसे पुरे देश में होली 2 मार्च को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी लेकिन हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में होली एक दिन पूर्व में मनाई जाती है। एक दिन पूर्व में होली मनाये जाना सभी लोगों को रास नहीं आता क्योंकि हिमाचल के कुछ लोग बहरी राज्यों में रहते है इसलिए होली का अवकाश 2 मार्च को होगा। ऐसे में बाहरी राज्यों से घर आने वाले लोग होली का मज़ा नहीं उठा पाएंगे क्योंकि अधिकांश हिमाचल में होली मनाई जा चुकी है। उन लोगों के लिए यह अपने आप में एक निराश कर देने वाला क्षण है।

इस होली की हमने बहुत सी तस्वीरें भी हमें मिली है। नीचे आप वीडियो और तस्वीरों का मज़ा ले सकते है।

देखें वीडियो:



होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018
होली 2018




loading...
Post a Comment Using Facebook