22 October 2015

सिमस में जागरूकता शिविर का आयोजन, कुष्ट रोग के बारे में दी जानकारी

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र की सिमस पंचायत में वीरवार को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान तारावती देवी ने की। कुष्ट रोग के लक्ष्णों की जानकारी देते हुए कहा कि चमड़ी पर हलके तांबे रंग के सुन्न धब्बे कुष्ट रोग की निशानी हैं। सुन्नापन चमड़ी के नीचे की नसों की खराबी कारण होता है। जिससे मासपेशियां भी काम करना बंद कर देती हैं और विकलांगता भी हो सकती है। कुष्ट रोग की जांच सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निशुल्क होती है और एमडीटी से 100 फीसदी इलाज भी होता है।

कुष्ठ रोग चमड़ी का रोग है, इस रोग के कारण व्यक्ति का खून जहरीला होकर शरीर के कुछ अंगों को खराब कर देता है। शरीर के खून का खराब हो जाना, हार्मोन में गड़बड़ी, मानसिक रोग, ज्यादा नमक मिर्च मसाले वाली चीजें खाना, नशीली चीजों का सेवन भी इस रोग का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मरीजों के साथ सहानुभूति रखना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता सिमस की पम्मी देवी, मधुबाला, आशा, लीला व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





loading...
Post a Comment Using Facebook