22 October 2015

महाशिवरात्रि : कल त्रिवेणी महादेव मंदिर में रात के चारों प्रहर पूजे जाएंगे भोलेनाथ

लडभड़ोल : त्रिवेणी महादेव मंदिर (घटोड़) परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन व मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को दिनभर भगवान त्रिवेणी महादेव की पूजा-अर्चना होगी। पंडित रमन शर्मा द्वारा शिवलिंग का रुद्रभिषेक किया जायेगा तथा रात को भजन कीर्तन होगा। बुधवार को महाशिवरात्रि यज्ञ, कन्या पूजन व यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगाया जाएगा।


त्रिवेणी मंदिर कमेटी ने लडभड़ोल क्षेत्र सहित तमाम श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है। मंदिर कमेटी के सदस्य हर साल की तरह इस बार भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। महाशिवरात्रि को हिन्दुओं का सबसे शुभ त्योहार माना जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्त भगवान शिव की पूजा कर फल और फूल अर्पित करते हैं।


इसके आलावा लडभड़ोल क्षेत्र के अन्य मंदिर नागेश्वर महादेव, ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर कोठी, अखलेश्वर महादेव मंदिर, टौण भरड़ी मंदिर, महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अलसुबह सभी शिवालयों में भक्तों द्वारा महादेव का महारूद्राभिषेक किया जाएगा। उसके बाद से मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगाना शुरू जाएगी। दिनभर भजन- कीर्तन का दौर चलेगा। इसके बाद देर शाम से लेकर रात्रि तक भोले की भक्ति में श्रद्धालु रम जाएंगे।







loading...
Post a Comment Using Facebook