22 October 2015

BREAKING : रिहडू गांव के सतीश कुमार की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत, कैब में मिला शव

लडभड़ोल/दिल्ली : लडभड़ोल तहसील के भराड़पट्ट के पास स्थित रिहडू गांव के एक व्यक्ति की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार है। व्यक्ति की पहचान रीहडू निवासी सतीश कुमार पुत्र बोनू राम के रूप में हुई है। मृतक की आयु 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मृतक शतीश कुमार दिल्ली में मेरु कैब चालक था।


लडभड़ोल.कॉम वेबसाइट को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे दिल्ली में रजोकरी फ्लाईओवर के पास कैब में ही सतीश कुमार का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार कब सड़क के किनारे खड़ी थी जिसमे सतीश कुमार का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कैब कंपनी को दी और मौके पर पुलिस को बुलाया गया।


कैब कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी के बाद ही मृतक की पहचान लडभड़ोल निवासी के तौर पर हुई। पुलिस के मौके पर पहुँचने के बाद शव को हरिनगर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहाँ शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया जा रहा है की मृतक के हाथ तथा सर नीला पड़ गया था। मौत किन कारणों से हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पायेगा।


मृतक सतीश कुमार मूलरूप से लडभड़ोल क्षेत्र का निवासी था लेकिन मिल रही जानकारी के अनुसार उन्होंने दिल्ली के उत्तम नगर में अपना घर बनाया हुआ है। मृतक के दो लड़के है भारतीय सेना में है। यह जानकारी हमने अपने सूत्रों से जुटाई है इसलिए हम इस जानकारी के पूरी तरह सच होने की पुष्टि नहीं कर सकते।





loading...
Post a Comment Using Facebook