22 October 2015

लडभड़ोल के इस गांव में लोगों के सामने बैठा रहा तेंदुआ, मचा हड़कंप, पटाके फोड़कर भगाया

लडभड़ोल :रविवार को लडभड़ोल तहसील के पीहड-बेहड़लू पंचायत के सौं गांव में तेंदुए के दिखाई दिए जाने से ग्रामीणों में हड़कंप फैल गया। गांव में तेंदुआ दिखने के बाद सौं के गांववासी दहशत के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। यह घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे पेश आयी है।


लडभड़ोल.कॉम को मिली जानकारी के अनुसार गांव सौं निवासी रीता कुमारी घर से कुछ दूरी पर खेतों से गुज़र रही थी तभी अचानक कुछ हलचल दिखाई दी। टार्च से रौशनी करने पर सामने एक तेंदुआ दिखाई दिया। रीता कुमारी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इक्क्ठा हो गए। गांव में तेंदुए की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। ग्रामीण लाठी, डंडे वह हथियारों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे।


इतनी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने के बाद भी तेंदुआ अपने स्थान पर बैठा रहा। लोगों के काफी शोर मचाने के बाद भी तेंदुआ अपने स्थान से टस से मस नहीं हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए का भगाने के लिए पटाके भी फोड़े। लगभग 2 घंटे के बाद तेंदुआ वहां से जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने रहत की साँस ली।


ग्रामीणों ने बताया की दो दिन पहले भी इसी तेंदुए ने एक लावारिस गाय को अपना शिकार बनाया था। कुछ दिन पहले एक लावारिस गाय गेहूं के फसल को नुकसान पहुंचा रही थी इसलिए ग्रामीणों ने उसे खेतों के पास एक खाली जगह में बांध दिया था और उसे वहीं घास और पानी दिया जा रहा था लेकिन दो दिन पहले तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना डाला।


अचानक सौं गांव में दिखे तेंदुए की खबर से ग्रामीणों में दहशत का आलम छाया रहा। लोगों को सचेत किया जा रहा है कि शाम को कोई भी खेत की तरफ न जाये जहां पर तेंदुआ हमला कर सकता है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ किसी पशु पर हमला कर उसे शिकार बना सकता है।

नोट : ऊपर दिखाई गयी फोटो प्रीतात्मक है। घटनास्थल पर कोई फोटो नहीं खींचे गए थे। हालाँकि सुबह होने पर उस जगह की फोटो हमारे पास आई है जहाँ पर तेंदुआ बैठा हुआ था। तस्वीर नीचे देखें :


इसी जगह बैठा था तेंदुआ




loading...
Post a Comment Using Facebook