22 October 2015

मंडी में बोले मुख्यमंत्री, अब मंडी से 9 नहीं 10 विधायक, प्रकाश राणा भी हमारे साथ

मंडी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अपने गृह जिला छोटी काशी मंडी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सलापड़ से मंडी तक जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। सलापड़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभिनंदन फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों की धुन और उनके नाम के नारों के साथ हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मंडी जिला के दो अन्य मंत्रियों महेंद्र सिंह ठाकुर और अनिल शर्मा भी मौजूद थे।


मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत में जनसभा का आयोजन किया गया जिसके लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी। मुख्यमंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की कभी सेरी मंच पर भीड़ जुटाना बहुत मुश्किल होता था लेकिन आज इतनी भीड़ देखकर वह अचंभित है। उन्होंने कहा कहा की वह सराज की जनता के हमेशा कर्ज़दार रहेंगे जिहोंने उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है।


अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंच से मंडी से भाजपा के 9 विधायकों का नाम लेकर जिक्र किया। अंत में उन्होंने जोगिंदरनगर से निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा का नाम लेकर कहा की
मंडी भाजपा अब विधायक 9 नहीं गिनकर 10 गिने क्योंकि प्रकाश राणा ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया है जिसका हम स्वागत करते है। इसी बीच विधायक प्रकाश राणा हाथ हिलाते हुए मंच पर आये और जनता का अभिभादन स्वीकार किया।


मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उन अटकलों पर भी विराम लग गया है जिनमे दावा किया जा रहा था की जयराम ठाकुर निर्दलीय विधायकों को भाजपा में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया में इस तरह की भ्रमित करने वाली खबरे फैलाई जा रही थी लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है की प्रकाश राणा का भाजपा में स्वागत है। खुली जीप में सवार होकर जब मुख्यमंत्री मंडी पहुंचे तो प्रकाश राणा भी उसी जीप में सवार थे।


एक तरफ जहाँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा का भाजपा को समर्थन देने का स्वागत किया तो वहीं 1 जनवरी को जोगिन्दनगर भाजपा ने प्रकाश राणा को भाजपा का असोसिएट विधायक न बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। जोगिन्दरनगर भाजपा मंडल ने कहा की अगर प्रकाश राणा को भाजपा में शामिल किया जाता है तो वह इसका विरोध करेंगे। मंडल ने कहा की प्रकाश राणा ने भाजपा प्रत्याशी ठाकुर गुलाब सिंह को हराकर उन्हें आहत किया है। अब देखना होगा की मुख्यमंत्री के प्रकाश राणा को समर्थन का स्वागत करने के बाद जोगिन्दनगर भाजपा किस तरह प्रतिक्रिया देती है।

रोज़ाना ख़बरों के लिए पढ़ते रहें लडभड़ोल.कॉम


मंडी में स्वागत के दौरान जुटी हुई भारी भीड़




loading...
Post a Comment Using Facebook