22 October 2015

लडभड़ोल दौरे पर एक्शन में दिखे पूर्व विधायक गुलाब सिंह मानो "टाइगर अभी जिन्दा है"

लडभड़ोल : जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने आज लड़भड़ोल का दौरा किया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और मंडी जिला से जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश की बागडोर एक होनहार व परिश्रमी तथा सब को साथ लेकर चलने वाले नेता को सोंपी है l इसके लिये वे केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं।


उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की उन्हें इस बात का मलाल जरुर है की पूर्ण बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जोगिन्दरनगर की भागीदारी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा की प्रदेश मे भाजपा की सरकार है इस लिए जोगिन्दरनगर के विकास की गति में कमी नहीं आने दी जाएगी। लड़भड़ोल व जोगिन्दरनगर के विकास को नई दिशा देने का पर्यास हमेशा जारी रहेगा l ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा की जोगिन्दरनगर मे भाजपा केवल धनबल और कांग्रेस के शुन्य हो जाने के कारण हारी है।


उन्होंने अपने समर्थकों से कहा की उन्हें ख़ुशी है की इस धन बल के दोर मे भी उनके समर्थक उनके साथ खड़े रहे l उन्होंने कार्यकर्ताओ को अस्वस्त किया की प्रदेश भाजपा सरकार जोगिन्दरनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरक़रार रखेगी और आज़ाद उमीदवार आज़ाद ही घूमता रहेगा। ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा की वह यहां की समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे और विकास की गति को थमने नहीं देगें l उन्होंने कहा की वे अब संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगें और लोगों के बीच पार्टी का जनाधर बढ़ाएंगे।


ठाकुर गुलाब सिंह ने कार्यकर्ताओं से ये भी कहा की हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलु हैं इसलिए निराश ना हों। प्रदेश में भाजपा सरकार और मंडी से मुख्यमंत्री का होना ही आप की सबसे बड़ी जीत है l भविष्य मे हम कंधे से कन्धा मिला कर संगठन को और मजबूत करेंगे।


इस अवसर पर मंडल महा मंत्री अजय सकलानी, कश्मीर सिंह राजपूत, सेवानिवृत कमांडेट ज्योति प्रकाश राणा, ध्रुव देव शर्मा, सुधीर शर्मा, विनोद, कैप्टन विचित्र सिंह, राजमल, सतीश ठाकुर, रणवीर सिंह, सुनील कुमार, जयपाल मेहरा, कल्याण सिंह, कंचना देवी, कमलेश शर्मा, सूरज ठाकुर, संजय मेहता, आदि भाजपा नेता व भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l

देखें वीडियो :





loading...
Post a Comment Using Facebook