22 October 2015

पालमपुर में बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा फरार हो गया

पालमपुर : दुल्हन घर में बारात का इंतजार करती रही और दूल्हा फरार हो गया। जयसिंहपुर उपमंडल के एक गांव में पालमपुर के एक गांव से बारात जानी थी। बारात 30 नवंबर को जानी थी लेकिन दूल्हा इससे पहले ही फरार हो गया।

आरोपी दूल्हा सरकारी क्लर्क बताया जा रहा है। परिजनों ने बेटी के साथ धोखाधड़ी की शिकायत लंबागांव थाने में दर्ज करवाई है। लंबागांव थाना के सह प्रभारी एएसआई नंदलाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। यह खबर अमर उजाला खबर ने छापी है।


बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं। खुशी-खुशी चल रही शादी की तैयारियों के बीच 30 नवंबर को दूल्हे वालों की तरफ से मंगल टीका (समूहत) लेकर कोई नहीं आया तो लड़की के परिजनों को बेचैनी हुई।

करीब दो बजे तक किया इंतजार लेकिन कोई नहीं आया
बारात का करीब दो बजे तक इंतजार किया गया लेकिन कोई नहीं आया। यह देख दुल्हन वालों ने दूल्हे के गांव में अपनी जान-पहचान वालों से फोन पर पता किया तो उनका माथा ठनका। उन्हें पता चला कि दूल्हे के घर पर तो शादी जैसी कोई तैयारी नहीं है।


इतना सुनकर दुल्हन के रिश्तेदार दूल्हे के घर पहुंचे तो वे हैरान रह गए कि वहां पर शादी की कोई तैयारी ही नहीं थी। दूल्हे से मिलने गए तो वह वहां नहीं था। अब लड़की के परिजनों ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।





loading...
Post a Comment Using Facebook