22 October 2015

लडभड़ोल क्षेत्र के एक गांव में आंगन में खेल रहे चार वर्षीय बच्चे पर अचानक हुआ हमला

लडभड़ोल : आजकल लडभड़ोल क्षेत्र में रंगड़ो ने आंतक मचाया हुआ है। आये दिन लडभड़ोल क्षेत्र के किसी न किसी गांव से रंगड़ो के हमले की खबरे आ रही है। ताजा मामला लडभड़ोल तहसील की कथौण पंचायत के एक गांव का है जहां रंगड़ो ने चार वर्षीय बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया।


ग्राम पंचायत कथौण के एक गांव की घटना
लडभड़ोल.कॉम को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कथौण के गांव बड़ा-ठाणा निवासी चार वर्षीय नक्ष पुत्र ज्योति प्रकाश बीते बुधवार देर सांय अपने घर के आंगण में खेल रहा था तो उस पर अचानक रंगड़ों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। उपचार के लिये तत्काल परिजनों द्वारा नक्ष को लडभड़ोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।


घर में खेलते वक्त हुआ रंगड़ो का हमला
रंगड़ों के हमले से घायल नक्ष के पिता ज्योति प्रकाश ने बताया कि घर के समीप एक पेड़ पर रंगड़ों ने अपनी हांडी (बसेरा) बना रखा है और गांव में बंदरों का आंतक इतना अधिक है कि बंदर दिन भर उत्पात मचाते फिरते हैं। इसी के चलते रंगड़ों का झूंड बेहताशा हालत में उड़ने लगा और घर के आंगण में खेल रहे नक्ष पर कुछ रंगड़ों ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया।


इसी महीने ये चौथी घटना
रंगड़ों ने नक्ष के सिर, बाजूओं और चेहरे पर काट कर घायल किया है। बता दे इस घट्ना से तीन दिन पहले भी गांव दलेड़ में भी पशुओं को चराते समए एक महिला पर भी रंगड़ों ने हमला कर उसे घायल किया था जबकि इससे पहले पिछले सप्ताह ग्राम पंचायत ऊटपुर में घास काट रही महिला को भी रंगड़ो ने निशाना बनाया था। क्षेत्र के कई लोगों पर इसी तरह से रंगड़ों द्वारा हमला कर लोगों को घायल किया जा चुका है।

देखें तस्वीर


रंगड़ों के हमले से घायल हुआ साड़े चार वर्षीय बालक नक्ष




loading...
Post a Comment Using Facebook