22 October 2015

गुलाब सिंह को फिर से भाजपा का टिकट मिलना लगभग तय, सिमसा माता मंदिर में हुए नमस्तक

लडभड़ोल : भाजपा की तरफ से अभी आगामी चुनाव के लिए किसी भी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन लगता है भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी है। कई प्रत्याशी सूची जारी होने से पहले ही अपना टिकट पक्का समझ रहे है। शायद उन्हें टिकट मिलने की पुख्ता जानकारी मिल चुकी है।


गुलाब सिंह ने सिमसा माता मंदिर में टेका मत्था
हिमाचल प्रदेश के पूर्व लोक निर्माण एवं राजस्व मंत्री व वर्तमान जोगिन्द्रर नगर के विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने भी मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लड़भड़ोल क्षेत्र की प्रसिद्ध संतान दात्री माता सिमसा के दरबार में हाजरी भरकर मां के चरणों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और मां के दरबार से ही विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार अभियान की शुरूआत की।


कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
इससे पहले ठाकुर गुलाब सिंह के लडभड़ोल पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया असके बाद जब वे मिस पहुंचे तो वहां पर कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता द्वारा ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में माम् के चरणों में माथा टेकने के बाद ठाकुर गुलाब सिंह ने सिमस में ही एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया साथ ही विधान सभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का जनता से आहवान किया।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर जोगेंद्र नगर भाजपा मंडल महामंत्री अजय सकलानी, स्थानीय जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, सिमस पंचायत प्रधान तारावती, उप प्रधान गौरी कैलाश, तुलाह पंचायत प्रधान राज सिंह, खद्दर के प्रधान विजय कुमार, कथौण के प्रधान लाल मन संघोत्रा, पीहड़-बेढ़लू के प्रधान रणबीर सिंह ठाकुर, रोपड़ी के प्रधान तेज सिंह, बाग पंचायत के उप प्रधान राजीव खान, भड़ोल के उप प्रधान अजय कुमार, ममाण-बनांदर के पूर्व प्रधान सतीश ठाकुर, भाजपा नेता रघुवीर सिंह जसवाल, धु्रव देव शर्मा, तिलक राज, रोशन लाल, रमेश जसवाल, प्रताप चंद, विनोद सोनी, रतन कुमार, शंका सिंह, गोपाल ठाकुर, प्रवीन शर्मा, कल्याण सिंह, विनोद शर्मा, खेम सिंह, कश्मीर सिंह के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





loading...
Post a Comment Using Facebook