22 October 2015

भाजपा कार्यकर्ताओं का गुलाब सिंह को टिकट मिलने का दावा, लडभड़ोल बाजार में निकाली रैली

लडभड़ोल : बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है और दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग शनिवार लगभग 10: 30 समाप्त हो गयी लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं की गयी है। प्रत्याशियों की सूची कभी भी जारी हो सकती है। लेकिन लडभड़ोल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूची जारी होने से पहले ही जोगिंदरनगर विधानसभा के लिए वर्तमान विधायक ठाकुर गुलाब सिंह का टिकट फाइनल होने का दावा किया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी किसी भी प्रत्याशी को टिकट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दावा
शनिवार शाम लगभग 6 बजे लडभड़ोल बाजार में भाजपा कार्यकर्त्ता इक्क्ठा हो गए तथा उन्होने विधायक ठाकुर गुलाब सिंह को टिकट मिलने का दावा करते हुए जमकर नारेबाजी की और मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया की उन्हें अपने सूत्रों से सुचना मिली है की भाजपा इस बार भी जोगिन्दनगर विधानसभा से ठाकुर गुलाब सिंह पर दांव खेलेगी। उनका दावा है की दिल्ली में चल रही भाजपा हाईकमान की बैठक में गुलाब का नाम तय हो गया है। भाजपा शनिवार रात को प्रत्याशिओं की सूची जारी कर सकती है।


बाजार में निकाली रैली
गुलाब सिंह को टिकट मिलने का दावा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरे लडभड़ोल बाजार में झंडों के साथ चलते हुए एक रैली निकाली और गुलाब सिंह के समर्थन में नारे भी लगाए। आपको बता दें की जोगिंदरनगर विधानसभा से ठाकुर गुलाब सिंह और पंकज जम्वाल का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अगर भाजपा कार्यकर्ताओं की दावे पर विश्वास किया जाये तो भाजपा का टिकट ठाकुर गुलाब सिंह की झोली में जा चुका है।

नोट : गुलाब सिंह को टिकट मिलने का दावा समर्थकों ने किया है। अभी हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है।


लडभड़ोल बाजार में रैली निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता
लडभड़ोल बस स्टैंड में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता




loading...
Post a Comment Using Facebook