22 October 2015

वीरेन ठाकुर Part -3 : वीडियो से जानिए प्राचीन महाकाल मंदिर का अद्भुत इतिहास

लडभड़ोल : वीरेन ठाकुर..। आपने पहले भी यह नाम इस वेबसाइट पर पढ़ा होगा, इनकी कुछ वीडियो भी देखी होंगी और आप इनके बारे में जानते भी होंगे। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते है। वीरेन ठाकुर लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत रोपड़ी पंचायत के भैला गांव के निवासी है और वह लडभड़ोल क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों के प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास के बारे में कई वीडियो बना चुके है जिसमे वह मंदिर परिसर में जाकर स्थानीय पुजारियों व अन्य सरकारी स्त्रोतों से जानकारी एकत्रित करके मंदिर की डॉक्यूमेंट्री बनाते है। इसमें त्रिवेणी महादेव मंदिर व नागेश्वर महादेव कुड्ड भी शामिल है।


महाकाल मंदिर के इतिहास के बारे में बनाई नई वीडियो
हाल ही में उन्होंने बैजनाथ से पांच किलोमीटर दूर स्थित महाकाल मंदिर के इतिहास के बारे में एक और रोचक वीडियो बनाई है। इस वीडियो में उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में कई अदभुत जानकारियां भी साँझा की है। वीडियो में उन्होने मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों के इतिहास के बारे में जानकारी दी है। इस वीडियो के माध्यम से उनका उदेश्य सिर्फ लोगों को मंदिर के इतिहास के बारे में जागरूक करना है। इस वीडियो बनाने में उनके दोस्त नवनीत ठाकुर ने भी इनका सहयोग किया है।

देखें वीडियो :





loading...
Post a Comment Using Facebook