22 October 2015

"आंतक" की गिरफ्त में आया पूरा लडभड़ोल बाजार, बाल-बाल बचे एक निजी स्कूल के बच्चे

लडभड़ोल : अगर आप लडभड़ोल बाजार जाने के बारे में सोच रहे हैं तो ज़रा संभलकर .. लडभड़ोल बाजार में आजकल एक "आंतक" छाया हुआ हैं जिससे लडभड़ोल जाने वाला हर यात्री परेशान हैं। उस आंतक के देखते ही लोग यहां वहां भागने लगते हैं और अपनी जान बचाते हैं। आईये आपको बताते है उस आंतक के बारे में..

लडभड़ोल बाजार में दहशत
दरअसल लडभड़ोल बाजार में आजकल आवारा

गाय के पागल होने से दहशत का माहौल हैं। लडभड़ोल बाजार में दो आवारा गाय कई दिनों से घूम रही थी लेकिन उनमे अब एक गाय पागल हो गयी हैं। यह पागल गाय रह चलते लोगों को देखते ही मारने के दौड़ पड़ती हैं। लोग जैसे तैसे भाग कर जान बचा रहे हैं। यह दोनों गायें पूरा दिन लडभड़ोल बाजार में यहां से वहां घूमती रहती हैं। गाय बाइक सवारों के पीछे पड़ जाती हैं और उनके पीछे भागती हैं।

बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
वीरवार को लडभड़ोल बाजार में जब..

एक निजी स्कूल के बच्चों को छुट्टी हुई तो यह गाय बच्चों को बीच आ धमकी और उन्हें मारने दौड़ी। गाय के हुड़दंग से स्कूल के सभी बच्चे तीतर-बीतर हो गए और बच्चों ने यहां-वहां भाग कर अपनी जान बचायी। गनीमत यह रही की इस घटना के दौरान सभी बच्चे बाल-बाल बचे तथा किसी को भी चोट नहीं आयी।

किसी ने नहीं जुटाई हिम्मत
शुक्रवार सुबह भी गाय ने ..

लडभड़ोल बाजार में जमकर आंतक मचाया। बीच बाजार में यह गाय आते जाते लोगों को मारने दौड़ती रही। लडभड़ोल बाजार में आए लोग इधर-उधर बचते भाग रहे हैं। कई लोग बाइक वापिस मोड़कर भाग रहे हैं। यह गाय जिस भी गली या मोहल्ले से गुज़र रही हैं वहां से लोग पत्थर मारकर भगा रहे हैं। अभी तक सभी यह माजरा देख रहे हैं लेकिन किसी ने भी इसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई हैं।
अगर रोका नहीं तो ..

आपको बता दे की पिछले कुछ महीनों से लडभड़ोल के आसपास के इलाकों में पशुओं के पागल होने का सिलसिला लगातार जारी हैं। गांव बलोटू व ग्वाला में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां पागल कुत्तों तथा पशुओं ने जमकर हुड़दंग मचाया हैं। अगर इन पशुओं को रोका नहीं गया तो आने वाले दिनों में क्षेत्र में इनका आतंक बढ़ने की आशंका है स्थानीय निवासियों से संबधित विभाग से पागल पशुओं के आंतक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।





loading...
Post a Comment Using Facebook