22 October 2015

लडभड़ोल क्षेत्र के हिम युवा जन कल्याण संगठन ने एक और गरीब महिला को दी नई ज़िंदगी

लडभड़ोल : कहने को तो समाज सेवा करना ही सच्ची सेवा माना जाता है मगर आज इंसान सिर्फ पैसों के पीछे भागता है। लेकिन जरा ये सोचिए की जब वह इंसान ही इस दुनिया में हीं नहीं रहेगा तो वो उस पैसों का क्या करेगा। आज बिखरते हुए समाज को जोड़ने की जरुरत है। जरुरत मंद लोगों का सहारा बनने की जरुरत है। हिम युवा जन कल्याण नामक एक संगठन लडभड़ोल क्षेत्र में लगातार गरीबों लोगों की आर्थिक सहायता करके इलाज करवाने में उनका सहारा बन रहा है।

चुल्ला गांव में गरीब महिला है बीमार
इस संगठन द्वारा हाल ही में तुलाह पंचायत के चुल्ला गांव में एक महिला को इलाज के आर्थिक सहायता दी है। महिला रीता देवी कुछ समय से Cervical Spine नामक बीमारी से पीड़ित है। रीता देवी के पति दिहाड़ी-मज़दूरी करके घर की आजीविका चलाते है। दिहाड़ी मज़दूरी से वह मुश्किल से अपने परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी का इंतज़ाम करते है। ऐसे में वह अपनी पत्नी का इलाज करवाने में बिल्कुल असमर्थ है।

सगठन ने दिए 20 हज़ार रूपए
इस संगठन को जब इनके बारे में पता चला तो उन्होंने रीता देवी को इलाज में आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया और मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने उनके घर जाकर 20 हज़ार रूपए उनके पति के हाथों में सौंप दिए। इन पैसों से रीता देवी के इलाज में सहायता मिलेगी तथा वह एक नई ज़िंदगी शुरू कर सकती है।

कई लोगों का सहारा बन चुका है यह संगठन
पिछले कुछ समय से हिम युवा जन कल्याण संगठन लडभड़ोल क्षेत्र में गरीब लोगों के इलाज के लिए तत्पर रहा है। इस संगठन से लडभड़ोल तहसील सहित कई अन्य क्षेत्रों से काफी लोग जुड़े हुए हैं। जो संगठन के लिए आर्थिक सहयोग देते हैं। संगठन के सभी सदस्यों को लोगों की सेवा करने का जूनून है और वह सब बखूबी इस कार्य को पूरा भी कर रहे है। कुछ सालों में ही यह संगठन कई बेसहारा लोगों का सहारा बन चुका है और आगे भी इसे जारी रखने का दम-खम रखता है। लडभड़ोल क्षेत्र के अन्य लोगों को भी इस तरह लोगों की सहायता करने के प्रयास करने चाहिए।

See visual :


बीमारी से पीड़ित महिला के पति को सहायता राशि सौंपते हुए संगठन के सदस्य




loading...
Post a Comment Using Facebook