22 October 2015

संतान दायत्री माता सिमसा के मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सिमस : लडभड़ोल के प्रसिद्ध मंदिर माता सिमसा में हजारों की तादात में शुक्रवार को भगत माथा टेकने पहुचे। संतान दायत्री माता सिमसा निसंतान लोगों को संतान का सुख प्रदान करती है। मंडी सांसद पंडित रामस्वरूप शर्मा ने भी परिवार सहित अपनी कुल देवी माता सिमस के दर्शन किए और क्षेत्र वासियों के लिए खुशहाली का वरदान मांगा।

हर साल हजारों निसंतान लोग माँ के दर पर आते है और माँ उनकी झोली खुशियों से भर देती है। नवरात्रों में निसंतान स्त्रियां सिमस में माता के मंदिर में सोती है। माता स्वप्न में उन स्त्रियों को कोई न कोई फल देती हैं। इसी फल के आधार पर ये तय होता है कि इन स्त्रियों को क्या संतान प्राप्त होगी। इस बार भी माँ से आशीर्वाद लेने सैकड़ो महिलाएं आई हैं।

प्रथम नवरात्रे के दिन मंदिर में पूजा पाठ और हवन किया गया। मंदिर कमेटी प्रधान विनोद कुमार ने बताया की मंदिर प्रबंधन ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा वह जरूरतों के पुख्ता प्रबंध किये है।

श्रद्धालुओं के रहने के लिए निशुल्क सराय वह दो टाइम निशुल्क लंगर की व्यवस्था है।

मंदिर पुजारी राजीव राय ने बताया की जिला कांगड़ा के सुलह गांव से जीवन कुमार के घर बच्चे की किलकारी इसी वर्ष गूँजी है और वह सपरिवार माता का धन्यवाद करने ढोलबाजे के साथ मंदिर में पहुचे हैं। मंदिर में प्रशासन ने पुलिस व महिला पुलिस की तैनाती कर दी है।

Posted By Amit Barwal





loading...
Post a Comment Using Facebook