22 October 2015

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में आदित्य उपाध्याय को बतौर राष्ट्रीय महासचिव मिली तैनाती

लडभड़ोल : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में लडभड़ोल के आदित्य उपाध्याय को बतौर राष्ट्रीय महासचिव तैनाती मिली है। मौजूदा समय में आदित्य उपध्याय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव का कार्यभार संभाल रहे है। कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल राव राणा ने पिछले माह इसकी सूचना जारी की है।

आदित्य उपाध्याय ने जताया आभार
राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से नव नियुक्त महासचिव आदित्य को एक न्युक्ति पत्र भी सौंपा गया है। कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर आदित्या उपाध्याय ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी, उपाध्यक्ष राहुल गाँधी व कांग्रेस संगठन अध्यक्ष सहिल राव राणा का विशेष आभार व्यक्त किया।

निष्ठा से निभाएंगे दायित्व
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की कार्यकारिणी में उन्हे जो स्थान दिया गया है वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कांग्रेस संगठन आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी व सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। युवाओं को कांग्रेस की इस संगठन से जोड़ा जाएगा।





loading...
Post a Comment Using Facebook