
लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र में पिछले दिनों भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कई सड़कें बंद हो गई थी और परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ा था। वही अब ताजा जानकारी के अनुसार तेज बारिश से गागल गांव में डंगा गिरने से एक मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
लडभड़ोल.कॉम को मिली जानकारी के अनुसार गागल निवासी कृष्ण सिंह के घर के नीचे लगा डंगा भारी बारिश से क्षतिग्रस्त होकर पुरा गिर गया जिससे पुरे मकान की नींव खतरे में है। बरसात इसी तरह रही तो कभी भी मकान को नुक्सान हो सकता है। फ़िलहाल गिरे हुए डंगे के ऊपर तिरपाल बिछाकर सुरक्षा बरती जा रही है।
कृष्ण सिंह ने इसकी की जानकारी लडभड़ोल तहसील कार्यालय में दे दी है। तहसील कार्यलय से फिल्ङ कानूनगो अमरनाथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों में दहशत है। ऐसे में पूरा परिवार डर के साये में जीने को मजबूर हो गया है। कृष्ण सिंह ने प्रशासन से यहां पर जल्द डंगा लगाए जाने की गुहार लगाई है।
देखे तस्वीर :
(Latest visual from the Spot)

गिरा हुआ डंगा
Post a Comment Using Facebook