22 October 2015

Flash : तुलाह में PNB की एटीएम में चोरी का प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

लडभड़ोल/तुलाह : लडभड़ोल तहसील के तुलाह में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में सोमवार रात चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि चोरों को सफलता मिली या नहीं इसकी अभी जाँच जारी है। एटीएम में चोरी के प्रयास की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी
इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर अभी हमे कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को सोमवार रात लगभग 12 बजे अंदाज़ दिया गया है। एक व्यक्ति ने रात को मशीन को काटे जाने की आवाज सुनी थी। आवाज सुनकर उसने आसपास के कुछ लोगों को इस घटना की जानकारी दी। यह भी कहा जा रहा है की जब चोर मशीन काट रहे थे तब कुछ लोगों ने बाहर से शटर बंद करने की कोशिश भी की थी। हालाँकि व चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए है।

रात को पहुंच थे गए मैनेजर व कैशियर
बैंक के मैनेजर व कैशियर को घटना की जानकरी रात को ही दे दी गयी थी और वह रात को ही घटना स्थल पर भी पहुंच गए थे। फ़िलहाल बैंक मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया है। जिला परिषद संजीव शर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है।

DSP के आने का इंतज़ार
यह जानकारी हमे अपने अपुष्ट सूत्रों से मिली है इसलिए हम इसके सच होने की पुष्टि नहीं कर सकते । असली कहानी क्या है यह तो पुलिस को जाँच के बाद के ही पता चलेगी। फ़िलहाल ATM का शटर बंद है और DSP के आने का इंतज़ार किया जा रहा है। उनके पहुंचते ही शटर खोलकर ATM की जाँच की जाएगी। हम लगातार अपने सूत्रों से सम्पर्क बनाये हुए है। इस घटना पर अगली जानकारी मिलते ही आपको अपडेट दी जाएगी।

नोट : यह जानकारी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से ली गयी है। इसलिए हम इस जानकारी के बिलकुल सच होने का दावा नहीं कर सकते।

(Latest Visuals From the Spot)


बैंक का दृश्य
इस ATM में किया गया चोरी का प्रयास




loading...
Post a Comment Using Facebook