22 October 2015

लडभड़ोल में उत्पाती बंदर ने मचाया आंतक, रसोईघर में घुसकर व्यक्ति को काटा

लडभड़ोल : तहसील मुख्यालय लडभड़ोल में उत्पाती बंदरों ने लोगों की नीद उड़ा दी है। बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि बच्चों का बाहर दूभर हो गया है। अगर घर का दरवाजा खुला हो तो बंदर खाने के लिए जो भी चीज मिले उसे उठा ले जाते हैं। कई बार बंदरों के झुंड जिस रास्ते पर बैठ जाते हैं रास्ता रास्ते पर आवाजाही रुक रुक जाती है।

लडभड़ोल में व्यक्ति को काटा
ताजा जानकारी के अनुसार लडभड़ोल गावं के डॉ वीरेंद्र शर्मा के घर में एक बंदर उनके घर में घुस गया था तथा उसने रसोईघर में रखे सामान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। उसके बाद बंदर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। वीरेंद्र शर्मा को अपने इलाज़ के लिए अस्पताल तक जाना पड़ा। उनके पड़ोस में भी उत्पाती बंदर ने प्रोमिला देवी, मीना शर्मा व अनु शर्मा के ऊपर हमला करके उनको घायल कर दिया था।

बच्चों को घर से बाहर नहीं भेज रहे लोग
लडभड़ोल गांव के लोग इस बंदर से बहुत परेशान है। गांव वासियों का कहना है की बाजार से रोज़मर्रा की चीज़े लगाना भी मुश्किल हो गयी है। लोग अपने बच्चों को बाजार से सामान लाने के लिए भी नहीं भेज पा रहे है। अगर इस उत्पाती बंदर का आंतक इसी तरह रहा तो यह कई और लोगों को घायल करता रहेगा।

बंदरों ने किया नाक में दम
यह समस्या सिर्फ लडभड़ोल गांव की नहीं बल्कि पुरे लडभड़ोल तहसील की है। बंदरों ने नाक में दम कर रखा है। फसलें तो बर्बाद हो ही रही हैं यहां तक लोगों के जीवन पर भी आफत बनी हुई है। महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बंदरों के कारण उपजाऊ भूमि भी बंजर छोड़नी पड़ रही है। क्योंकि किसान बारबार हो रहे नुकसान के चलते खेती नहीं करना चाहते।

प्रशासन से लगाई निजात दिलाने की गुहार
लोगों ने प्रशासन व विभाग से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हमेशा की तरह एक और गुहार लगाई है। लेकिन गुहार लगाने से आजतक कुछ नहीं हुआ तो अब आगे भी मुश्किल ही प्रतीत होता है।





loading...
Post a Comment Using Facebook