22 October 2015

लडभड़ोल तहसील के इन युवाओं ने फिर पेश की एक और मिसाल, सिर्फ 3 दिन में पहुंचाई मदद

लडभड़ोल : अगर समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को समझने व उसका निर्वहन करने लगे तो तमाम चेहरों पर मुस्कान लौट सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है लडभड़ोल तहसील के कुछ उत्साही युवकों द्वारा चलाये जा रहे हिम युवा जन कल्याण संगठन ने। इन युवकों ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जो पुरे लडभड़ोल में में चर्चा का विषय बन गई।

तरेंबली पचांयत में बीमारी से पीड़ित है एक व्यक्ति
दरअसल तरेंबली पचांयत के डूघ गाव के निवासी माघू राम का 37 वर्षीय पुत्र सुर्जन कुमार एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बीमारी के कारण सुर्जन की कमर से नीचे व दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया है। हाल ही में IGMC शिमला में उनकी एक टांग का ऑपरेशन किया गया है तथा डॉक्टरों ने अगले 15 दिनों में जॉइंट हिप का एक और ऑपरेशन करने के लिए कहा है।

ऑपरेशन में 4 लाख का खर्चा
इस ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने उन्हें 4 लाख रूपए का खर्चा बताया है लेकिन सुर्जन के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उनके लिए यह ऑपरेशन करवाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। पहले ऑपरेशन के लिए भी से लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी लेकिन दूसरे ऑपरेशन में होने वाले 4 लाख रूपए के खर्चे ने उनकी मुसीबत बहुत अधिक बढ़ा दी है।

संगठन से लगाई थी मदद की गुहार
इस संगठन के बारे में लडभड़ोल.कॉम ने नवम्बर महीने में एक आर्टिकल छापा था। लडभड़ोल.कॉम में इस संगठन के बारे में पढ़ने के बाद खडीहार, तुलाह और तरेंबली पंचायत की BDC सदस्य रजनी ठाकुर ने 3 दिन पहले ही इस संगठन के अध्यक्ष सतबीर ठाकुर को इंसानियत के नाते इस परिवार की सहायता करने के लिए पत्र लिखकर गुहार लगाई थी।

घर आकर दे गए 25 हज़ार
पत्र मिलते ही हिम जन कल्याण युवा संगठन सह सचिव प्रताप चंदेल ने डूघ गांव में आकर 25000 की राशि आकर सुर्जन के माता पिता के हाथों में दी। इस मौके पर गांव के लोग मोजूद थे। सुर्जन के माता-पिता व समस्त लोगों ने इस हिम युवा जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष सतबीर ठाकुर, उपाध्यक्ष रवि राणा और सह सचिव प्रताप चंदेल ओर साथ ही लड़भडोल तहसील की सभी पचायत्ओ से जुड़े युवाओ का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होने कहा की ये युवा इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं और हमे इन सभी पर गर्व है और ये युवा ही हमारे लडभड़ोल को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। कुछ दिन पहले तरेंबली वेलफेयर कमेटी ने भी सुर्जन कुमार की सहायता की थी।

माता-पिता ने कहा कभी नहीं सोचा था इतनी जल्दी करेंगे मदद
सुर्जन के माता-पिता ने कहा की हिम जन कल्याण युवा संगठन इतनी जल्दी उनकी सहायता करेगा उन्होंने कभी नहीं सोचा था। फ़िलहाल अभी तक पुरे पैसों का इंतज़ाम नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्त लडभड़ोल वासियों से उनके बेटे के इलाज में आर्थिक सहायता करने के लिए मदद की गुहार लगाई है। अगर आप उनके लिए कुछ मदद करना चाहते है तो नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

पिछले महीने फगला में भी की थी मदद
हिम युवा जन कल्याण संगठन ने पिछले महीने ही फगला निवासी तारा चंद को भी घर में छत डालने के लिए 20000 हज़ार रूपए की सहायता दी थी। तारा चंद BPL श्रेणी से है और उनकी भी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। आर्थिक सहायता देकर न सिर्फ ये युवक पीड़ित परिवारों की सहायता कर रहे है बल्कि अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे है।

कौन है यह सभी युवक...? जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

यदि आप ऊपर बताये गए व्यक्ति की मदद करना चाहते है या इस संगठन से जुड़ना चाहते है या आपको लगता है किसी व्यक्ति को इस संगठन की सहायता की जरुरत है तो नीचे दिए गए नम्बरो पर संपर्क किया जा सकता है।

सतबीर ठाकुर (अध्यक्ष) :
+919650362129

रवि राणा(उपाध्यक्ष) :
+919873453806

अमित बरवाल(सचिव) :
+919560525959

करण बरवाल(कोषाध्यक्ष ) :
+919654631470

देखें तस्वीरें :


परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए संगठन के प्रताप चन्देल
समस्त गांव वासी उनका धन्यवाद करते हुए
बीमारी से पीड़ित सुर्जन सिंह




loading...
Post a Comment Using Facebook