22 October 2015

लडभड़ोल में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 13 घायल

लडभड़ोल : लडभड़ोल में रविवार सुबह एक महिला की शवयात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने करीब 13 लोगों को काट दिया। इनमें से गंभीर दो युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

शव छोड़ भागे लोग
स्थानीय गांव भड़ोल में रविवार सुबह एक महिला का देहांत हो गया हो गया। सुबह करीब 11 बजे जब लोग शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जा रहे थे तो रास्ते में उन पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लोगों को शव को वहीं रखकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इससे काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया
लोगों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने बोरियां व घास जला कर धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया और उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया गया। मधुमक्खियों के हमले में घायल कार्तिक उपाध्याय, संजीव उपाध्याय सहित चंदन हिमाचली, पीयूष, पार्थ, विजय कांत शर्मा, अंकू सहित करीब 13 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया।

घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी
डॉक्टर शिवाली बरवाल ने दोनों युवाओं को उपचार दिया। उन्होंने बताया कि कार्तिक को मधुमक्खियों ने शरीर पर कई जगहों पर बुरी तरह काटा है। उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई है। उधर, मधुमक्खियों के हमले में घायल अन्य लोगों ने निजी क्लीनिक में उपचार करवाया।





loading...
Post a Comment Using Facebook