22 October 2015

कोलंग पंचायत प्रधान ने थामा भाजपा का दामन

लडभड़ोल : ग्राम पंचायत कोलंग के नवनिर्वाचित प्रधान देश राज ने रविवार को क्षेत्र के विधायक ठाकुर गुलाब ¨सह के साथ भाजपा का दामन थामा। विधायक ने उनका का हार पहना कर स्वागत किया। प्रधान देशराज के पार्टी में आने का स्वागत मंडल महामंत्री अजय सकलानी ने भी अपने पदाधिकारियों सहित किया। देश राज ने भी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद किया तथा पार्टी के हर कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य नेक राम शास्त्री, भाजयुमो अध्यक्ष अर्जुन ¨सह, पृथ्वी चंद, चमन लाल, हरि ¨सह, दमनदीप ¨सह, आशीष ठाकुर, अजय सूद, पार्षद रमेश भाटिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





loading...
Post a Comment Using Facebook