22 October 2015

लडभड़ोल के युवा नेता आदित्य उपाध्याय को मिली कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव की कमान

लडभड़ोल : हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा एलान किया है। कांग्रेस आलाकमान ने सभी को चौंकाते हुए लडभड़ोल क्षेत्र के युवा नेता आदित्य उपाध्याय को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव की कमान सौंपी है। राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा मंजीत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राकेश भसीन और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सुनील भसीन और महासचिव संजीव शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और उपाध्य्क्ष राहुल गाँधी के आदेशानुसार आदित्य उपाध्याय को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

पार्टी आलाकमान ने आदित्य उपाध्याय पर जताया भरोसा
आपको बता दें कि इससे पहले कई और नामों पर विचार किया जा रहा था लेकिन पार्टी आलाकमान ने आदित्य उपाध्याय पर अपना भरोसा जताया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावो के नतीजों से पार्टी आलाकमान यह मान चुका है कि प्रदेशो में संगठन को मजबूत करने के लिए युवा चेहरों पर दांव लगाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। पंजाब के चुनावों में भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है|

हरेक बूथ में यूथ ब्रिगेड की टीम का गठन करेंगे
लडभड़ोल.कॉम से बात करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव आदित्य उपाध्याय ने कहा की कि वह युवा पीढ़ी को ब्रिगेड के साथ जोड़ने का काम करेंगे। शीघ्र ही हरेक बूथ में यूथ ब्रिगेड की टीम का गठन किया जाएगा।


आदित्य उपाध्याय को दिया गया न्युक्ति पत्र




loading...
Post a Comment Using Facebook