22 October 2015

मंडी जिला भाजपा के महामंत्री पंकज जमवाल के दलेड़ पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

लडभड़ोल : मंडी जिला भाजपा के महामंत्री पंकज जमवाल के दलेड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। रविवार को तहसील लडभड़ोल की ग्राम पंचायत दलेड़ के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए मंडी जिला भाजपा के महामंत्री पंकज जमवाल ने कहा की केंद्र की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए युवा वर्ग, केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल में चलाई कंई कल्याणकारी याजनाएं चलाई।

उन्होने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार का सवा चार साल का कार्यकाल पूरी तरह से निराशजनक रहा है। उन्होने कहा कि आज जोगेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र विकास के नाम पर पूरी तरह से पिछड़ गया है। उन्होने भाजपा के नारे सबका साथ सबका विकास पर बल देते हुए जोगेंद्रनगर भाजपा को एक नई उंचाई तक ले जाने का भाजपा कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि पार्टी में गुटबाजी को कोई स्थान नही मिलेगा।

जमवाल ने कहा कि गुटबाजी से उपर उठकर पार्टी कार्यकर्ता आने वाले विधान सभा चुनावों में पार्टी की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा उसके साथ कंघे से कंधा मिलाकर कार्य करने का भी पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाया। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार के निराशजनक कार्यकाल से मोह भंग हो चुका है अब प्रदेश से कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार को उखाड़कर फेंकने के लिये जनता विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

पंकज जमवाल ने लडभड़ोल की समस्याओं को देखते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र की अनदेखी कर लोगों को गुमराह किया है। यहां के विकास कार्यों को तो विराम लगा ही है साथ ही यहां के किसी भी विभाग के कार्यालय में पर्याप्त कर्मचारी नही हैं।

इस मौके पर जिला भाजपा सदस्य विनोद चैहान, रोशन लाल ठाकुर, मनु शर्मा, दलेड़ पंचायत प्रधान तुलसी राम, बीडीसी सदस्य दलीप सिंह, संजीव चैहान, प्यार चंद चैहान, बुद्धि सिंह, प्रेम सिंह, ईश्वर दास, जयपाल राणा, सुभाष चंद, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह, सिमस के उप प्रधान गौरी कैलाश, कश्मीर सिंह, राजेश सोनी, चुहड़ सिंह, सोहण सिंह, राजेंद्र चैहान सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





loading...
Post a Comment Using Facebook