22 October 2015

पर्यटन निदेशक बनने के बाद पहली बार लडभड़ोल पहुंचे ठाकुर प्रेमनाथ का जोरदार स्वागत

लडभड़ोल: लडभडोल क्षेत्र के कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश सरकार में राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य ठाकुर प्रेमनाथ को निदेशक पर्यटन मनोनित होने के बाद आज पहली बार लडभडोल पंहुचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

आपको बता दे की ठाकुर प्रेमनाथ जोगिन्दरनगर के प्रथम, पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अद्यक्ष स्व: मेजर रामनाथ के पुत्र है। प्रेमनाथ पिछले पंद्रह वर्षो से सूबे और प्रदेश की राजनीती में मुख्य रूप से सक्रिय है! मुख्यतः लडभड़ोल तहसील से सियून गांव से तालुक रखने वाले प्रेमनाथ एकमात्र नेता है जो लडभड़ोल और चौंतरा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते है, वह जोंगिदरनगर के सभी कांग्रेस्सियो को एकजुट किये हुए है। गत पंद्रह वर्षो में टिकेट आबंटन में भी वह कांग्रेस आलाकमान की पहली पसंद रहे है और गुलाब सिंह सरीखे नेता को चुनाव में कड़ी टक्कर दे सकते है।

इस मौके पर प्रेमनाथ ठाकुर ने कहा कि जो दायित्व उन्हे मुख्यमन्त्री ने दिया है वह उसे बखूबी निभाएगें। उन्होने कहा कि जोगेन्द्र नगर विधान सभा क्षेत्र व लडभडोल क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर्यटन की दृष्टि से उभारने के पूरे प्रयास किए जाएगें। इससे पूर्व उन्होने अपनी कुलदेवी मां सिमसा के मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा वहां पर भी लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रेमनाथ ठाकुर की नियक्ति के लिए लडभडोल कांग्रेस जोन के प्रधान ईस्माईल खान, जगदीष चन्द, अनिल राणा, रणजीत चैहान, नारायण सिंह व क्षेत्र के अन्य उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह का आभार प्रकट किया है। प्रदेश में आने वाले चुनावों के मदेनजर इस ताजपोशी को जोगिन्दरनगर की राजनीति में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा सकता है।


निदेषक पर्यटन प्रेमनाथ ठाकुर का लडभडोल पंहुचने पर स्वागत करते लोग
2
3
4
5




loading...
Post a Comment Using Facebook