22 October 2015

गुलाब सिंह ने विधायक निधी का पिटारा दिल खोल कर लोगों को दी नवरात्रों की शोगात

लडभड़ोल : विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने शनिवार को तहसील लडभड़ोल तहसील की ग्रांम पंचायत तुलाह के गांव पट्टा के लिये विधायक निधी से दिये गए डेढ़ लाख रूपये की लागत से नव निर्मित सम्पर्क सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के समय समस्त विधान सभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया था लेकिन उनके रखरखाव में प्रदेश के वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है आलम यह है है कि आज क्षेत्र की अधिकांस सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है, यही नही जो भाजपा सरकार के दौरान विकास के कार्यों को मंजूर किया गया था वो भी जस के तस ही पड़े हुए हैं।

आज कांग्रेस सरकार का सवा चार साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी लडभड़ोल की समस्याएं सर उठाए खड़ी हुई हैं जबकि कांग्रेस सरकार को इसकी बिलकुल भी परवाह नही है। उन्होने कहा कि उन्हें इस सवा चार साल के दौरान जो भी विधायक निधी मिली है उस निधी को पूरी इमानदारी के साथ क्षेत्र के विकास पर खर्च किया है और भविष्य में भी जो धन मिलेगा उसे वे विकास कार्यों पर खर्च करने में किसी तरह की कमी नही रखेगें। ठाकुर ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है एक ओर जहां भाजपा विकास करने में विस्वास रखती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जनता को केवल झूठे सपने दिखाने में माहिर है।

उन्होने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकर से जनता का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है जिसका जवाब देने के लिये वे तैयार है और खामियाजा आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के भुगतना पड़ेगा। प्रदेश में भाजपा अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। प्रदेश की दुखी जनता ने कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का मन बना लिया है।

विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने इस अवसर पर बैरू से तुलाह तक सड़क के लिये एक लाख, बनसोड़ से तुलाह सड़क के लिये 50 हजार, महिला मंडल जरेहड़ भवन निर्माण पंचायत लांगणा के लिये एक लाख व पंचायत खडियार के गांव बगड़ैण से कोठी के लिये रास्ता निर्माण हेतू एक लाख रूपये देने की घोषणा की और साथ ही ठाकुर ने पट्टा में महिलाओं द्वारा परस्तुत किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये पांच हजार रूपये व युवक मंडल चुल्ला को खेल को बढ़ावा देने के लिये पांच हजार रूपये देने की भी घोषण की।

कहना गलत नही होगा कि शनिवार को विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने अपनी विधायक निधी का पिटारा दिल खोल कर जनता को नवरात्रों की शोगात दी है। इस मौके पर तुलाह पंचायत प्रधान राज सिंह, उप प्रधान जय राम, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, जोगेन्द्र नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्षअजय सकलानी, गोपाल ठाकुार, संजय ठाकुर, राणी देवी स्वामी राम, हरि सिंह, पे्रम सिंह आदि मौजुद थे।

इससे पहले आज विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने खडीहार व तुलाह पचयात दिव्यांग बच्चो को समानित किया । तरैम्ब्ली, खड़ीहार और तुलाह पंचायत से कुछ बच्चे दिव्यांग, शारीरिक और मानसिक रूप में पूर्ण विकास नहीं कर पाये है। और कुछ ऐसे बच्चे है जो अनाथ ,गरीब है, और परिस्थितियों से लड़ने में सक्षम नहीं हैं | BDC सदस्य रजनी ठाकुर ने अपने मानदेय से 15000 को इन बच्चों को दिया। माननीय विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने भी इन बच्चों की सहायता के लिए 15000 रूपये दिये थे। रजनी ठाकुर ने विधायक ठाकुर गुलाब सिंह का धन्यवाद किया

दिव्यांग बच्चों कि सूचि इस प्रकार है:

तरेम्ब्ली पंचायत से :-
मनीष कुमार /सपुत्र - श्री जोगिन्दर सिंह (दिव्यांग)
शिल्पा देवी /सपुत्री - स्वर्गीय तेजमाल (गरीब)गावं डूघ:-
अमन ठाकुर /सपुत्र- श्री पान सिंह (दिव्यांग), रिया देवी सपुत्री प्रकाश चन्द गाव कडकुही, रानी देवी सपुत्री लेखराज गाव मझेड , समननित कर चुके हैं

खडीहार पंचायत के गावं डोल छो से:-
किरणा देवी.,गदीयाड़ा:-
सनी कुमार/ सपुत्र - धर्म सिंह (दिव्यांग), सनी कुमार /सपुत्र - राजकुमार (दिव्यांग),,, गावं छम्ब से:- लता देवी / सपुत्री - खेम चाँद (मानसिक रोगी),,,
मनीष कुमार सपुत्र श्री मोहन दास गाव खडीहार ,,, सेमिता देवी सपुत्री बलबनत
तुलाह पंचायत के गावं कोठी से:-
अंजलि देवी /सपुत्री - स्वर्गीय चुन्नी लाल (गरीब और अनाथ)
पूजा देवी /सपुत्री - श्याम(मानसिक रोगी) वनितादेवी/ सपुत्री स्वर्गीय खेम चाँद ,,,
,,, तुलाह से:-
दीक्षा देवी /सपुत्री - कृष्ण कुमार (दिव्यांग)
अमन / सपुत्र - स्वर्गीय प्रदीप कुमार (अनाथ) अमित (दिव्याग) तुलाह बाग से

ज्यादा लंबी खबर लिखने के लिए हम क्षमा चाहते है|


2
3
4
5
6




loading...
Post a Comment Using Facebook