22 October 2015

लडभड़ोल तहसील के खजूर गांव के पास मिला तेंदुए का शव, सिर व चारों पंजे गायब

लडभड़ोल/जोगिंद्रनगर : लडभड़ोल तहसील की पंचायत रोपड़ी-कलैहड़ू के भभोरी धार जंगल में शिकारियों द्वारा तेंदुए के शिकार सनसनी फैल गई है। शिकारी तेंदुए का सिर, चारों टांगें व पूंछ काटकर अपने साथ ले गए और धड़ जंगल में फेंककर फरार हो गए। वन विभाग ने तेंदुए का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आने पर वन विभाग के भी कान खड़े हो गए हैं।

रोपड़ी-कलैहड़ू पंचायत का एक ग्रामीण बुधवार सुबह भभोरी धार जंगल में पशुओं को चराने व चारा लेने गया था। ग्रामीण ने जंगल में एक जगह पर बिना सिर का तेंदुए पड़ा देखा। नजदीक जाकर देखने पर पाया कि तेंदुए की चारों टांगें और पूंछ भी कटी हुई थी। ग्रामीण ने तुरंत इसकी सूचना रोपड़ी-कलैहड़ू पंचायत के उप प्रधान संजय कुमार को फोन पर सूचना दी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

वन विभाग के वन रक्षक एवं प्रभारी बीट दलेड़ मंगल दास व वन खंड अधिकारी दलेड़ ब्लॉक पवन कुमार सहित स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी संदीप मौके पर पहुंचे। जंगल में पशु चराने गए ग्रामीणों की मदद से मरे हुए तेंदुए के शव को सड़क तक पहुंचाया।

वन रक्षक मंगल दास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तेंदुए का सिर, टांगें व पूंछ धड़ से कटी हुई है। मामला बेहद गंभीर है और इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर इसे जला दिया जाएगा। तेंदुए के गले पर निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया में वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ पहले शिकारियों द्वारा दूसरे स्थान पर लगाई गई फाई में फंसा होगा और बाद में उसके कई अंग काट धड़ को उपरोक्त जंगल में फेंका गया है।


2
3
4
ibb




loading...
Post a Comment Using Facebook