22 October 2015

खद्दर पंचायत के सलाहण गांव में बोले गुलाब सिंह : निराशाजनक रहा कांग्रेस का कार्यकाल

लडभड़ोल : जोगेंद्रनगर के विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब ¨सह ने कहा कि कांग्रेस सरकार का सवा चार साल का कार्यकाल रहा निराशाजनक रहा है। प्रदेश सरकार ने जनता को किया गुमराह। युवा वर्ग से बेरोजगारी भत्ते के नाम पर भद्दा मजाक किया। वह शनिवार को तहसील लडभड़ोल हलके की खद्दर पंचायत के गांव सलाहण में महिला मंडल भवन सलाहण का लोकार्पण करने के दौरान बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान जनहित के लिए कई संचालित योजनाओं व कई कार्य शुरू करवाने में कांग्रेस नाकाम रही है। भाजपा के कार्यकाल में शुरू काम अभी तक अधर में लटके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को सवा चार साल बीतने के बाद अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने की बात याद आई है जिसे पूरा करने में कांग्रेस सरकार की सांसे फूल रही हैं। भाजपा प्रदेश में 50 से अधिक सीटें जीतकर में सरकार बनाएगी।

उन्होंने जनता को प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की नाकामियों व केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की उपब्धियों से अवगत करवाया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान संध्या देवी, खद्र पंचायत प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान टेक सिंह , जिला भाजपा मंडी उपाध्यक्ष सूरत टाकुर, जोगेंद्रनगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजय सकलानी, रणबीरसिंह , प्रेम सिंह , रंगील सिंह , सुभाष चंद ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।





loading...
Post a Comment Using Facebook