22 October 2015

"सोरवी" ने एक साथ दिया 2 बछड़ियों को जन्म, कोलंग पंचायत के लोग हैरान

लडभड़ोल : आपने अभी तक किसी महिला को तो एक साथ दो बच्चों को जन्म देने की बात सुनी और देखी होगी। मगर किसी पशु द्वारा एक साथ 2 बच्चों को जन्म देने के बारे में सुना है...? नही न तो आइए आज हम आपको बताते है। लडभड़ोल तहसील में एक "सोरवी" नाम की गाय चर्चा का विषय बनी हुई है। कोलंग पंचायत के गदयाडा गांव में "सोरवी" ने एक साथ दो बछड़ियों को जन्म दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गाय की चर्चा जोरों पर है।

रविवार सुबह लगभग 7 बजे को जब गाय ने एक साथ दो बछड़ियों को जन्म दिया तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ। सुबह जब आसपास के लोगों ने यह खबर सुनी तो गाय के मालिक नागेन्द्र राणा के घर भीड़ लगना शुरु हो गई। नागेन्द्र राणा ने बताया की वह गाय के बछड़ियां देने के वक्त मौजूद थे उन्होंने कहा कि आजतक एक साथ दो बछड़ियों के पैदा होने की बात ना देखी और ना सुनी है। हम लोगों को काफी आश्चर्य हो रहा है।

एक साथ दो बछड़ियों का जन्म होना अजीब घटना है। अभी गाय बिल्कुल स्वस्थ है लेकिन दोनों बछियों में से एक काफी कमजोर है। अभी रविवार शाम तक बछड़ियां खड़ी नही हो पायी थी। चिकित्सक द्वारा गाय और दोनों बछड़ियों का इलाज़ किया जा रहा है।


पैदा हुई दो बछड़ियां




loading...
Post a Comment Using Facebook