22 October 2015

सिमसा माता मंदिर के संचालन को लेकर लडभड़ोल.कॉम का सर्वे, रिजल्ट चोंकाने वाला

लडभड़ोल : पिछले काफी समय से सिमसा माता मंदिर के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है| एक तरफ जहां राय वर्ग इस गद्दी पर विराजमान रहना चाहता है तो वहीं दूसरी तरफ ग्राम-पंचायत सिमस इस पर अपना वर्चस्व जमाना चाहती है|

मंदिर के संचालन को लेकर लडभड़ोल.कॉम वेवसाइट ने सर्वे करवाया और उसमे लडभड़ोल की जनता से पूछा की सिमसा माता मंदिर का संचालन किसके द्वारा किया जाना चाहिए ? इस सर्वे में चार ऑप्शन दिए गए थे| ये ऑप्शन थे :
“ग्राम पंचायत सिमस द्वारा”
"राय वर्ग द्वारा"
"सरकार द्वारा"
"अन्य द्वारा"

लडभड़ोल.कॉम के इस सर्वे ने राय वर्ग की वर्तमान कमेटी की बुरी तरह से पोल खोल कर रख दी है| इससे अच्छी तरह से यही जाहिर हो रहा है कि लडभड़ोल की जनता पारदर्शी संचालन चाहती है| राय वर्ग मंदिर के संचालन की दौड़ में पिछड़ता हुआ नज़र आ रहा है|

दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सिमस को भी लोगों ने ज्यादा तरजीह नही दी है| इसलिए अगर लडभड़ोल.कॉम के इस सर्वे पर गौर की जाये तो लडभड़ोल की जनता सरकार के हाथों में मंदिर को ज्यादा सुरक्षित व पारदर्शी समझती है|

सर्वे के मुताबिक लडभड़ोल तहसील की 72% जनता चाहती है की सिमसा माता मंदिर की बागडोर सरकार के हाथों में दे देनी चाहिए| तो वहीँ 19% जनता ग्राम पंचायत सिमस को इसका सही उत्तराधिकारी मानती है| राय वर्ग के लिए यह आंकड़ा वेहद चौकाने वाला होगा क्योंकि सिर्फ 7% जनता राय वर्ग को इस गद्दी पर बने रहने देना चाहती है| सिर्फ 1% जनता इन तीनो में किसी को भी मंदिर की गद्दी नही सौंपना चाहती|

सिमसा माता मंदिर में पिछले दिनों जो कुछ हुआ, उसकी वजह से राय वर्ग की जमकर किरकिरी हुई है| ग्राम पंचायत सिमस ने उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे शायद इसलिए ही लडभड़ोल की जनता उनको मंदिर की अध्यक्षता से हटाना चाहती है|

जहां तक मुद्दे की बात है तो ग्राम पंचायत सिमस भी आश्चर्यजनक ढंग से इस दौड़ से पिछड़ती हुई नज़र आ रही है| सिर्फ 19% लोगों ने ही ग्राम पंचायत सिमस पर मंदिर संचालन को लेकर भरोसा जताया है| जबकि ग्राम पंचायत सिमस खुद को इस दौड़ में सबसे आगे मानकर चल रही है|

मंदिर की गद्दी को लेकर जो विवाद हो रहा है उससे मंदिर की छवि को भी निश्चित रूप से नुक्सान पहुँच रहा है| हम यही चाहते है की मंदिर का संचालन पूर्ण रूप से पारदर्शी होना चाहिए| चाहे राय वर्ग संचालन जारी रखे या ग्राम पंचायत सिमस को संचालन की अध्यक्षता मिले|

आपको बता दें कि यह सर्वे लडभड़ोल.कॉम द्वारा किया गया। वेबसाइट ने लडभड़ोल के लोगों की राय जानी। ये सर्वे कुछ सख्त निर्देशो का पालन करते हुए किया गया। हालाँकि इस सर्वे के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की गयी थी| सिर्फ कुछ मिनटों में ही सिर्फ एक ऑप्शन को ही प्रयोग किया गया| लेकिन यह सर्वे एक मोबाइल या कप्यूटर से सिर्फ एक ही वोट दर्ज करता है इसलिए आप इस पर भरोसा कर सकते है| क्या है पूरा विवाद .. यहाँ पढ़ें


सर्वे का रिजल्ट




loading...
Post a Comment Using Facebook