22 October 2015

वीरवार सुबह लडभड़ोल में छायी घनी धुंध, 2 डिग्री तक लुढ़का न्यूनतम तापमान

लडभड़ोल : लडभड़ोल में सर्दी की शुरूआत होते ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद वीरवार सुबह लडभड़ोल के आसमान में छाई धुंध ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। धुंध के कारण विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम रही। वहीं धुंध की वजह से सुबह-सुबह 6 बजे तापमान 2 डिग्री तक लुढ़क गया|

वीरवार सुबह लडभड़ोल के आसपास काफी अधिक धुंध थी। लोगों को आने जाने में ज्यादा तो नही लेकिन थोड़ी बहुत परेशानी हुई। लोगों को ठंड में ही खड़े होकर बस आने का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करवाया। जिसको दूर करने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। वहीं सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाकर लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई। धुंध सुबह दस बजे तक कम हुई। धुंध कम होने पर तापमान बढ़कर 2 बजे 13 डिग्री तक बढ़ गया । धुप निकलते ही लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली|

मौसम में बदलाव आने के बाद वीरवार तड़के ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी। जो सुबह होते होते इतनी बढ़ गयी कि सड़क पर चंद मीटर की दूरी पर भी चीजें साफ नजर आनी बंद हो गई। धुंध के चलते ठंढ़क बढ़ती जा रही है। लोगों ने गर्म कपड़े पहने शुरू कर दिए है और रात को गर्म कंबल व रजाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने धुंध को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। उनका कहना है कि इससे पौधे का विकास सही ढंग हो सकेगा।


लडभड़ोल में वीरवार सुबह 7 बजे का तापमान




loading...
Post a Comment Using Facebook