22 October 2015

जल्दी ही लडभड़ोल का दौरा कर सकते है मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह!

लडभड़ोल : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जल्दी ही लडभड़ोल का दौरा कर सकते है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है लेकिन फिर भी लडभड़ोल के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने इस दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से लडभड़ोल क्षेत्र की जनता की उम्मीदों को फिर से पंख लग गए हैं।

शनिवार को हिमाचल जन कल्याण सभा जोगिन्दरनगर के अध्यक्ष राजेंन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक की समस्याओं और मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक दल ने सुंदरनगर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। राजेन्द्र सिंह चौहान ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और लडभड़ोल आने का न्योता दिया| मुख्यमंत्री ने लडभड़ोल आने के लिए हामी भर दी है व बताया की मुख्यमंत्री कार्यालय लडभड़ोल की इन समस्याओं व मांगो पर गहनता से विचार कर रहा है|

इस दल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष बिमला चौहान, YOUTH INTUC (इंटक) के जिला अध्यक्ष विवेक जसवाल, S.K. शर्मा, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सोनी, अमन शर्मा, विकू सोनी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

लडभड़ोल तहसील की जनता कई साल से SDM कार्यालय, मकरीड़ी में सब तहसील कार्यालय, अस्पताल में विशेषज्ञों की नियुक्ति और लडभड़ोल में उपरोजगार कार्यालय की बुनियादी माग करती आ रही है, मगर अब तक हर सरकार से लडभड़ोल की जनता को निराशा ही हाथ लगी है।


वीरभद्र सिंह के पीछे खड़े हुए दल के लोग




loading...
Post a Comment Using Facebook