22 October 2015

लडभड़ोल में बेखोफ बन्दरो ने फिर एक वृद्ध महिला को किया घायल, लगे 6 टांके

लडभड़ोल : लडभड़ोल में लगातार बढ़ती बन्दरो की जनसंख्या से लोगो का जीवन दूभर हो गया है| यहाँ आये दिन बंदरो के हमले से लोग घायल हो रहे है| लडभड़ोल में बन्दरो की आमद से लोगो का जीना मुहाल हो गया है जहां बन्दरो के झुण्डों ने पुरे लडभड़ोल में आतंक वरपा कर रखा है बही अलग अलग झुण्ड बना कर चलने बाले बन्दरो में रोजाना होने बाले युद्ध से लोगो ने छतो पर चढ़ना बन्द कर दिया है|

बुधवार को भी बन्दरों ने लडभड़ोल बाजार में शक्ति शर्मा नामक एक वृद्ध महिला को घायल कर दिया| 80 वर्षीया वृद्ध महिला आँगन में बैठी थी तभी बन्दरों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया| परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें 6 टांके लगे है|

बता दे की मंगलवार को भी लडभड़ोल बाजार में दिनेश कुमार अपनी दुकान में बैठे थे तभी एक बन्दर ने अचानक दुकान में आकर समान नष्ट करना शुरू कर दिया था| बन्दर को भगाने की कोशिश की तो बन्दर ने दुकानदर पर हमला करके उसके बाजू व हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया था |

बरहाल अगर शीघ्र ही सरकार ने इस समस्या पर ध्यान नही दिया तब बन्दरो के इन झुंडों से और भी लोगो को दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है।





loading...
Post a Comment Using Facebook