22 October 2015

ऊटपुर और पिहड-बेढ़लू में भांग उखाड़ो अभियान के तहत नष्ट किये भांग के पौधे

लडभड़ोल : हिमाचल प्रदेश में भांग व अफीम उखाड़ो अभियान के तहत ऊटपुर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अभियान शुरू किया है। पंचायत प्रधान चन्द्रेश कुमारी ने बताया कि अभियान 22 अगस्त से शुरू किया गया है, जो पांच सितंबर तक चलेगा।

ऊटपुर पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को भ्रां गाँव के काफी क्षेत्र में भांग के पौधों को उखाड़ा। चन्द्रेश कुमारी ने बताया कि अभियान को मंजिल तक पहुंचाने व समाज को नशा मुक्त करने के लिए हर व्यक्ति योगदान दें।

इस भांग उखाड़ो कार्यक्रम में ऊटपुर पंचायत की प्रधान चन्द्रेश कुमारी, उपप्रधान कल्याण सिंह , वार्ड मेंबर ज्योति प्रकाश व अन्य सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी भांग उखाड़ी |

उधर, पिहड-बेढ़लू पंचायत के प्रतिनिधियों ने करसाल में भांग के पौधे उखाड़कर इस अभियान की शुरुआत की है। इसमें करसाल से 7 किलो व सों वार्ड से 15 किलो भांग नष्ट की गयी | इस अभियान को सफल बनाने के लिए पिहड-बेढ़लू पंचायत के प्रधान रणवीर ठाकुर, उप-प्रधान सुदर्शन ठाकुर, प्रधान सचिव संजय ठाकुर , सभी वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशावर्कर व महिलामंडल का भरपूर योगदान रहा| पिहड-बेढ़लू पंचायत के प्रधान रणवीर ठाकुर ने बताया की नशा मुक्त समाज के निर्माण में यह महत्वपूर्ण अभियान है | स्थानीय लोगों ने पंचायत के इस अभियान की सराहना की तथा अपना पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया |

इस अभियान के लिए सभी वार्डों में सफाई की तिथियां घोषित की गयी है | तिथियां कुछ इस प्रकार है

27 अगस्त
रिहडू, अमेहड़,बसोना,बराली

29 अगस्त
भलारा,कतकल, रेन्स, मिहाडू,फनेहड़

30 अगस्त
त्रेम्बली,पापलोटु,कदरांन

31 अगस्त
पीहड़ बेढ़लू

03 सितम्बर
जलाड, बसालन



भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखड़ते हुए लोग
भांग उखाड़ते हुए ऊटपुर पंचायत के प्रतिनिधि
भांग उखाड़ते हुए ऊटपुर पंचायत के प्रतिनिधि
पौधे लगते हुए ऊटपुर पंचायत के प्रतिनिधि
उखाड़ी गयी भांग दिखाते हुए




loading...
Post a Comment Using Facebook