22 October 2015

भूस्खलन से कलैहडू गांव के पूर्व सैनिक की विधवा रमीला देवी के घर को खतरा

लडभड़ोल : पिछले दो दिनों में हुई तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कलैहडू गांव की पूर्व सैनिक की विधवा रमीला देवी के घर को खतरा हो गया है| रमीला देवी का कहना है की सरकार ने उनकी मदद नही की तो उनका घर कभी भी ढह सकता है |

कोलंग पंचायत के प्रधान देशराज ने बताया की कलैहडू गाँव में रमीला देवी का मकान भूस्खलन के कारण गिरने की कगार पर है | पंचायत ने इसकी सुचना प्रशासन को इसकी सुचना दे दी है लेकिन विभाग द्वारा भूस्खलन को रोकने के लिए कोई भी करवाई नही की है | स्थानीय पटवारी ने भी अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है | प्रधान ने सरकार और प्रशासन से भूस्खलन की रोकथाम की मांग की है |

प्रधान देशराज ने बताया की इसके आलावा भी पंचायत में अन्य स्थानों पर भूस्खलन हुआ है | कई डंगे, बावड़ियां और रास्ते क्षतिग्रस्त हुए है | करीब तीन साल पहले बादल फटने से हुए नुकसान का अभी तक मुआवज़ा नही मिला है | लाडा के तहत भी इस पंचायत में कोई भी विकास कार्य नही हुआ है | स्थानीय लोगों ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किये जाने की मांग की है।





loading...
Post a Comment Using Facebook