
लडभड़ोल : शनिवार सुबह लडभड़ोल व आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई | बारिश के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त रहा |
कई जगह से नुकसान की खबरें आई |लडभड़ोल के म्हाडू गाँव में बारिश के कारण सुरेन्द्र कुमार के आँगन का डंगा गिर गया | कई जगह पेड़ों के गिरने की खबरें भी आई है | भड़ोल - ऊटपुर सड़क जमथला के पास भूस्खलन के कारण कुछ समय तक बंद रही जिस कारण लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा|
बारिश से कृषि विभाग के खेतों को संजीवनी मिली है। इससे धान के प्रत्यारोपन कार्य को गति मिल पाई है। इन दिनों क्षेत्र की बीस से अधिक महिला मजदूर धान के प्रत्यारोपन के कार्य में जुट चुकी हैं।
Post a Comment Using Facebook