22 October 2015

लडभड़ोल की मतेहड पंचायत में पागल कुत्तों ने तीन लोगों को काटा

लडभड़ोल: आजकल लडभड़ोल की मतेहड पंचायत में पागल कुत्तों का आंतक बढ़ गया है |लोगों का घर से बहार निकलना मुश्किल हो गया है |

शुक्रवार का पागल कुत्तों ने जमकर आंतक मचाया और क्षेत्र के तीनो लोगों को काट दिया | पंचायत के उप-प्रधान राजेश कुमार ने कहा की मतेहड गाँव की राणो देवी, पनीरु गाँव के राजकुमार व मस्तराम को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है | घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है |

उन्होंने कहा की पागल कुत्ते अब पालतू पशुओं को भी अपना शिकार बनाने लग गए है | उन्होंने प्रशासन से मांग उठायी है की पंचायत के लोगों को इन पागल कुत्तों के आंतक से निजात दिलाई जाए|

Published by Amit Barwal (ऊटपुर)
मोबाइल :+918146121718





loading...
Post a Comment Using Facebook